विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूल नहीं ले सकते हैं स्पेशल क्लास, इस राज्य ने जारी किए सख्त निर्देश

केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा कि छुट्टियों में लगने वाली कक्षाएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं. उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस पर नजर रखें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूल नहीं ले सकते हैं स्पेशल क्लास, इस राज्य ने जारी किए सख्त निर्देश
किसी को भी बच्चों की छुट्टियों में खलल डालने का अधिकार नहीं है: मंत्री

केरल के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान किसी भी तरह की स्पेशल क्लास बच्चों के लिए नहीं लगाई जा सकेगी. केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान विशेष कक्षाएं चलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. शिक्षा मंत्री ने कहा, गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्कूलों में स्पेशल क्लास चलाने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एक बयान में मंत्री ने कहा कि केरल शिक्षा नियमों के अनुसार, छात्रों के लिए गर्मियों की छुट्टियां मार्च के आखिरी कार्य दिवस से मई तक अनिवार्य हैं, और इसका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान कक्षाएं चलाना नियमों का उल्लंघन होगा, और ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बच्चों को स्कूल आने के लिए मजबूर करना उल्लंघन

इस समय केरल में लू की जैसे स्थिति बनी हुई है. राज्य में बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों दी गई है. मंत्री ने कहा कि मजदूरों के लिए काम के संशोधित घंटे भी लागू किए गए हैं, और इस दौरान बच्चों को स्कूल आने के लिए मजबूर करना उनके मौलिक और मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा. अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू के चलते इस राज्य में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, सीएम ने खुद किया पोस्ट

बाल अधिकार आयोग के पिछले निर्देशों और अदालती आदेशों का हवाला देते हुए, शिवनकुट्टी ने कहा कि किसी को भी बच्चों की छुट्टियों में खलल डालने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि यह निर्देश राज्य के सभी स्कूलों पर लागू होता है, जिनमें सरकारी, सहायता प्राप्त, CBSE और ICSE संस्थान शामिल हैं. 

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Special Class, Summer Vacation Kerala, Schools Special Class Kerala, Summer Vacation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com