Kanwar Yatra School Holiday 2026 : कांवड़ यात्रा 2026 को सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हरिद्वारा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. इसको लेकर हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट (DM) मयूर दीक्षित ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी एवं प्रोफेशनल कॉलेजों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं.
ऑफलाइन रहेगी छुट्टी...लेकिन ऑनलाइन चलेंगी क्लासेस
बता दें कि जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देश में साफ किया गया है कि क्लासेस ऑफलाइन बंद रहेंगी. छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.
पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को पहले होगा बताना
साथ ही निर्देश में भी यह भी कहा गया है कि शिक्षण संस्थानों को स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराने और डिजिटल मीडियम से छात्रों तक पढ़ाई पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी. इसके अलावा स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को पहले से ऑनलाइन क्लासेस की जानकारी देने को भी कहा गया है.
कांवड़ मेले में बढ़ती भीड़ बनी वजह
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान हर दिन लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं. इससे राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और प्रमुख सड़कों पर भारी दबाव बनता है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यातायात डायवर्जन और कई मार्गों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाते हैं, जिससे छात्रों के लिए स्कूल-कॉलेज पहुंचना मुश्किल हो जाता है. इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.
5 करोड़ श्रद्धालु पहुंच सकते हैं
बता दें कि इस साल आयोजित होने वाले हरिद्वार कांवड़ मेले में (30 जुलाई से 11 अगस्त) पांच करोड़ तक पहुंचने श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें- 69 हजार शिक्षक भर्ती: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को हटाए बिना नए अभ्यर्थियों को मौका देने को तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं