विज्ञापन

सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर अब तक आए 56,000 आवेदन, कई साइबर हमलों को बोर्ड ने किया नाकाम

सीबीएसई के अनुसार उनके री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर कई साइबर हमले करने की कोशिश की गई. हालांकि इन हमलों को नाकाम कर दिया गया और छात्रों के लिए ऑनलाइन सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी हैं. छात्र 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर अब तक आए 56,000 आवेदन, कई साइबर हमलों को बोर्ड ने किया नाकाम
मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को फीस का भुगतान करना होगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास के बच्चों के लिए वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के शुरू होने के साथ ही भारी संख्या में छात्रों ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए 56,000 से ज़्यादा आवेदन आएंगे. बोर्ड ने पोस्ट करते हुए लिखा, आज रात 9:30 बजे तक, पोर्टल ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए 56,000 से ज़्यादा आवेदन स्वीकार कर लिए हैं. आज दोपहर वेबसाइट पर हुए 3.8 मिलियन पैकेट के 'डिनायल ऑफ़ सर्विस' (Denial of Service) हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया. हमारी टेक्निकल टीमें परफॉर्मेंस पर लगातार नजर रख रही हैं और छात्रों को ज्यादा आसान, तेज और बिना किसी रुकावट के अनुभव देने के लिए सुधार कर रही हैं.

CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन से जुड़ी जरूर बातें

  1. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल आधिकारिक तौर पर लाइव कर दिया है.
  2. ये पोर्टल 2 जून से शुरू हुआ है.
  3.  छात्र 6 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  4. वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन  के लिए जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सीबीएसई के आधिकारिक Post-Result Activities Portal पर जाकर आवेदन करना होगा.

फीस का करना होगा भुगतान

मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को फीस के तौर पर 100 रुयये प्रति विषय देने होंगे. पहले ये राशि 500 रुपये थी. वहीं री-इवैल्यूएशन के लिए 25 रुपये प्रति प्रश्न देने होंगे, पहले ये फीस 100 रुपये थी. सबसे खास बात ये कि अगर री-इवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के नंबर बढ़ते हैं, तो उससे वसूली गई फीस पूरी तरह से उसे वापस कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- हैकिंग नहीं, सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का शिकार हुई CBSE की वेबसाइट; साइबर एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Re-evaluation Portal, CBSE Re-evaluation Portal Hack, CBSE Re-evaluation Portal Issues
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com