विज्ञापन

CBSE री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट कब तक होगा जारी? जानें JoSAA काउंसलिंग में कैसे शामिल होंगे छात्र

CBSE के लाखों छात्र अपनी कॉपी री-चेक करवा रहे हैं, इनमें से कई छात्र ऐसे भी हैं, जिनके 75 पर्सेंट नंबर नहीं आए हैं और वो जेईई एडवांस्ड निकाल चुके हैं. ऐसे में सवाल है कि ये छात्र कैसे इंजीनियरिंग काउंसलिंग में शामिल होंगे और सरकार ने क्या तैयारी की है.

CBSE री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट कब तक होगा जारी? जानें JoSAA काउंसलिंग में कैसे शामिल होंगे छात्र
CBSE के छात्र नंबर बढ़ाने के लिए करवा रहे हैं कॉपियों की री-चेकिंग

CBSE के करीब चार लाख छात्र अपनी कॉपियों की री-चेकिंग करवा रहे हैं. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक करीब 12 लाख स्कैन कॉपियां मांगी गई हैं. इस बार सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के चलते री-इवैल्यूएशन प्रोसेस में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या दोगुनी हो गई है. फिलहाल कॉपी री-चेकिंग का ये प्रोसेस चल रहा है और छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक उनका फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. सबसे ज्यादा सवाल उन छात्रों और पेरेंट्स के मन में है, जिन्हें इंजीनियरिंग काउंसलिंग में शामिल होना है. ऐसे में जानते हैं कि सरकार ने इसके लिए क्या तैयारी की है और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट कब तक जारी कर दिया जाएगा. 

छात्रों के मन में कई सवाल

एनडीटीवी के साथ बाचतीत में छात्रों ने ऑन स्क्रीन मार्किंग से लेकर इंजीनियरिंग काउंसलिंग में शामिल होने की चिंता जाहिर की थी. एक छात्रा ने बताया कि मैं 90 प्रतिशत अंक एक्सपेक्ट कर रही थी, लेकिन उतने नंबर नहीं आए. इसके पीछे OSM कारण था, जब हमने स्कैन कॉपी के लिए अप्लाई किया तो साइट क्रैश हो गई और लॉगइन ही नहीं कर पाए. एक छात्रा ने कहा कि अभी जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आया है और काउंसलिंग भी शुरू हो चुकी है, ऐसे में हमारे फ्यूचर का सवाल है कि हम एडमिशन ले पाएंगे या नहीं. 

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?

सीबीएसई की तरफ से री-इवैल्यूएशन प्रोसेस में कई दिनों की देरी हुई है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि इन लाखों छात्रों का रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा.  फिलहाल बोर्ड की तरफ से इसकी तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी महीने यानी जून के तीसरे या आखिरी हफ्ते तक फाइनल रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

JoSAA काउंसलिंग शुरू 

जिन छात्रों ने 75 फीसदी अंक के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है और अब जेईई एडवांस्ड भी क्लियर कर चुके हैं, वो IIT, NIT में एडमिशन के लिए  JoSAA काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं. सबसे बड़ा सवाल उन छात्रों का है, जो जेईई एडवांस्ड तो पास कर चुके हैं, लेकिन 12वीं में उनके 75 प्रतिशत अंक नहीं आए हैं, या फिर वो कुछ पर्सेंट से चूक गए हैं. ऐसे छात्र अब री-इवैल्यूएशन रिजल्ट की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जून है. 

छात्रों को दिया जाएगा मौका 

इंजीनियरिंग काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्रों को मौका मिल सकता है. हाल ही में एनडीटीवी के साथ खास इंटरव्यू में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि अधिकारियों को कहा गया है कि JEE एडवांस्ड और CUET जैसे बड़े रिजल्ट के साथ ही CBSE से जुड़े मामलों को सिंक्रोनाइज किया जाए. यानी री-इवैल्यूएशन प्रोसेस में हिस्सा लेने वाले छात्रों को काउंसलिंग में बैठने और फाइनल रिजल्ट आने के बाद डॉक्यूमेंट सबमिट करवाने का विकल्प दिया जा सकता है. 

अगर आपके या फिर आपके बच्चे के मन में भी कुछ इस तरह के सवाल हैं और इसे लेकर आप परेशान हो रहे हैं तो चिंता करने की बात नहीं है. 12वीं की कॉपी चेकिंग के बाद अगर नंबर बढ़ते हैं और 75 फीसदी वाली शर्त छात्र पूरी करते हैं तो उन्हें मनचाहा कॉलेज चुनने का मौका दिया जा सकता है. इसके लिए बस कुछ दिन का इंतजार करना होगा. 

सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर अब तक आए 56,000 आवेदन, कई साइबर हमलों को बोर्ड ने किया नाकाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Re-evaluation Result, CBSE Re-evaluation Process, CBSE On Screen Marking, Josaa Counseling, CBSE Re-evaluation Process 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com