JNVST 2027 Registration: जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जो भी पेरेंट्स अपने बच्चे के क्लास 6 में एडमिशन कराना चाहते हैं और अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे, उनके पास 10 अगस्त तक मौका है. पहले एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट 31 जुलाई थी. ऐसे में अब जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in और cbseitms.rcil.gov.in/nvs के जरिए फ्री में अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 7 जुलाई, 2026 को शुरू हुआ था.
कब और कैसे होगी परीक्षा
2027-28 एकेडमिक सेशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में क्लास 6 में एडमिशन के लिए JNV सिलेक्शन टेस्ट 28 नवंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा समर-बाउंड (गर्मियों वाले इलाकों के) और विंटर-बाउंड (सर्दियों वाले इलाकों के) दोनों तरह के JNVs के लिए एक ही चरण में आयोजित की जाएगी.
जवाहर नवोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं. JNVs में पढ़ाई मुफ्त है, जिसमें रहना-खाना, यूनिफॉर्म और किताबें शामिल हैं.
कितनी लगती है फीस
हालांकि, क्लास 9 से 12 तक के छात्रों को विद्यालय विकास निधि (VVN) के लिए हर महीने 600 रुपये देने होते हैं. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी के छात्र, दिव्यांग छात्र, सभी छात्राएं और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) वाले परिवारों के छात्रों को इस पेमेंट से छूट दी गई है.
JNVST 2027 का रिजल्ट
JNV सिलेक्शन टेस्ट 2027 का रिजल्ट मार्च 2027 के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है. उम्मीदवार एप्लीकेशन पोर्टल के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
रिजल्ट इन संबंधित कार्यालयों में भी दिखाया जाएगा:
- जवाहर नवोदय विद्यालय
- जिला शिक्षा अधिकारी
- जिला मजिस्ट्रेट
JNVST 2027 के लिए योग्यता
सिलेक्शन टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उसी जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या किसी अन्य मान्यता प्राप्त स्कूल में पूरे 2026-27 एकेडमिक सेशन के दौरान 5वीं कक्षा में पढ़ना जरूरी है, जहां वे एडमिशन लेना चाहते हैं.
जो उम्मीदवार उसी जिले में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) का 'B' सर्टिफिकेट कॉम्पिटेंसी कोर्स पूरा कर चुके हैं, वे भी तय शर्तों के अधीन योग्य हैं.
कैसे होता है सिलेक्शन
कैंडिडेट्ल का सिलेक्शन जिले के आधार पर होता है. उम्मीदवार सिर्फ उसी जिले के JNV के लिए आवेदन कर सकते हैं जहां वे रह रहे हैं और 5वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं.
इस बात का रखें ख्याल
गलत जानकारी देने पर, बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी चरण में उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: देश के 21 AIIMS में 2307 MBBS सीटें, जानिए कहां कितनी फीस और सीटें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं