12वीं पास करने के बाद आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) में दाखिला लेकर मैनेजमेंट, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल बिजनेस में बैचलर डिग्री आसानी से कर सकते है. इनमें से ज्यादातर कोर्स में दाखिला JEE Main या JEE Advanced के स्कोर के आधार पर भी मिल सकता है. इसलिए JEE Main या JEE Advanced में अगर आपकी रैंक अच्छी आई है और आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई करने का सपना देखते हैं, तो इस मौके को हाथ से जाने न दें.
कहां-कहां मिल सकता है दाखिला
- JEE एडवांस्ड के स्कोर के जरिए आप IIM लखनऊ से बैचलर ऑफ साइंस प्रोग्राम कर सकते हैं.
- JEE मेन के स्कोर और इंटरव्यू राउंड के आधार पर IIM मुंबई के डिजिटल साइंस और बिजनेस मैनेजमेंट में दाखिला मिल सकता है. ये कोर्स चार साल होता है.
- IIM संबलपुर अपने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला JEE Main के स्कोर के आधार पर भी देता है.
- IIM लखनऊ, मुंबई और संबलपुर में भी ऐसे कई कोर्स हैं, जिनमें JEE स्कोर की मदद से दाखिला मिल जाता है.
- IIM सिरमौर के BMS (Bachelor of Management Studies) कोर्स में भी JEE Main स्कोर के आधार दाखिला पाया जा सकता है. यह से आप मैनेजमेंट और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे कोर्स कर सकते हैं. ये कोर्स चार साल के होते हैं.
टॉप IIM कॉलेज
IIM अहमदाबाद पहले नंबर पर है. IIM बैंगलोर दूसरे नंबर पर है और IIM कोझिकोड, टॉप IIM की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. किसी भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में दाखिले लेने से पहले आप उससे जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट को अच्छे से चेक कर लें. वेबसाइट के जरिए आपको दाखिले के लिए क्या-क्या शर्तें हैं. ये पता चल जाएंगी. अधिकतर जगहों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आप अगर किसी भी IIM में दाखिला लेने चाहते हैं, तो इस मौके को हाथ से जाने न दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं