JEE Main 2026 Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA आज, 10 फरवरी को सेशन 1 की फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) जारी कर सकती है, जिसका इंतजार छात्र काफी समय से कर रहे थे. आमतौर पर देखा गया है कि NTA रिजल्ट घोषित करने से एक या दो दिन पहले फाइनल आंसर-की रिलीज कर देता है. खबर है कि 12 फरवरी तक नतीजे (Results) घोषित कर दिए जाएंगे. ऐसे में आज फाइनल आंसर-की आने की पूरी संभावना है. छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें- SSC MTS Admit Card 2026: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक
क्यों खास है फाइनल Answer Key?
प्रोविजनल आंसर-की आने के बाद छात्रों ने जिन सवालों पर अपनी आपत्तियां (Objections) दर्ज कराई थीं, उन्हें चेक करने के बाद यह फाइनल लिस्ट तैयार की गई है. इसके जरिए आप अपने सही नंबरों का काफी सटीक अंदाजा लगा सकते हैं.
अपना स्कोर कैसे जोड़ें?
- अपना स्कोर चेक करने के लिए आप इस सिंपल फॉर्मूले का इस्तेमाल करें:
- सही जवाब: हर सही उत्तर के लिए खुद को +4 नंबर दें.
- गलत जवाब: अगर कोई जवाब गलत है, तो कुल स्कोर में से 1 नंबर (-1) काट लें.
- अन-अटेम्प्टेड: जिस सवाल को छुआ नहीं, उसके लिए 0 नंबर.
- Dropped Question: अगर आपकी शिफ्ट में कोई सवाल 'Dropped' दिखाया गया है, तो उसके लिए सभी को +4 नंबर मिलेंगे.
- जरूरी बात, जो स्कोर आप कैलकुलेट करेंगे वो आपका 'रॉ स्कोर' होगा. फाइनल रिजल्ट में NTA इसे 'पर्सेंटाइल' में बदल देगा.
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की?
- सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'LATEST NEWS' सेक्शन देखें.
- वहां 'JEE Main 2026 Final Answer Key' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एक PDF खुलेगी, इसे डाउनलोड कर लें.
- अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ Question ID और Answer ID का मिलान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं