विज्ञापन

JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए खुल गई करेक्शन विंडो, जानें कैसे कर सकते हैं सुधार

JEE Main 2026: करेक्शन विंडो 27 फरवरी 2026 से खुल गई है. उम्मीदवार इसमें 28 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक संशोधन कर सकेंगे. तय समय सीमा के बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.

JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए खुल गई करेक्शन विंडो, जानें कैसे कर सकते हैं सुधार
JEE Main 2026 Correction Window

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 (सेशन 2) के उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा शुरू कर दी है. अब जिन अभ्यर्थियों ने सेशन 2 के लिए आवेदन किया है, वे अपनी डिटेल्स में जरूरी बदलाव कर सकते हैं. करेक्शन विंडो 27 फरवरी 2026 से खुल गई है. उम्मीदवार इसमें 28 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक संशोधन कर सकेंगे. तय समय सीमा के बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन में सुधार

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लिकेशन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करना होगा. लॉग इन के बाद “Application Form Correction” लिंक पर क्लिक कर आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं.
 

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

NTA ने स्पष्ट किया है कि यह सुधार का सीमित अवसर है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवेदन की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. फॉर्म में गलती रह गई तो आगे चलकर eligibility या exam city allotment में दिक्कत आ सकती है. अगर किसी डिटेल में बदलाव के कारण एक्सट्रा फीस लगती है तो उम्मीदवारों को निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. करेक्शन पूरा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेफ रखना भी जरूरी है.

कुल मिलाकर, जिन छात्रों से आवेदन भरते समय कोई गलती हो गई है, उनके लिए यह करेक्शन विंडो महत्वपूर्ण मौका है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते जरूरी सुधार कर लें.

UPSC CSE 2026: हाथ से निकल जाएगा IAS-IPS बनने का मौका, आवेदन के लिए कुछ ही घंटे बाकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Main 2026, JEE Main 2026 Application Correction,  , JEE Main 2026 Application, JEE Main 2026 Session 2 Application Correction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com