JEE Main 2026 Session 2 Registration Last Date: जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, 25 फरवरी 2026 तक ही ऑनलाइन अप्लाई और फीस जमा की जा सकती है. अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो आज ही आवेदन कर लें, क्योंकि इसके बाद कोई एक्सटेंशन नहीं किया जाएगा. आइए जानते हैं इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका और पूरी डिटेल्स..
JEE मेन 2026 अप्रैल सेशन एग्जाम कब है
NTA के अनुसार, सेशन 2 (अप्रैल सेशन) की परीक्षा 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल 2026 के बीच देश और विदेश के कई शहरों में आयोजित की जाएगी. एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगा. इस एग्जाम से जुड़ी हर डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर पा सकते हैं.
किन स्टूडेंट्स के लिए आखिरी मौका
1. जनवरी सेशन में शामिल न होने वाले स्टूडेंट्स
2. जो स्टूडेंट अपना स्कोर बेहतर करना चाहते हैं
3. नए कैंडिडेट्स
4. सेशन 1 में शामिल हो चुके छात्र, जो फिर से एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं.
5. अगर कोई छात्र दोनों सेशन देता है, तो दोनों में से ज्यादा स्कोर को रैंकिंग के लिए माना जाएगा.
25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन न करने पर क्या होगा
अगर आप आज 25 जनवरी को इस एग्जाम के लिए अप्लाई नहीं करते हैं, तो आज के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दिया जाएगा. एनटीए के अनुसार, कोई एक्सटेंशन भी नहीं किया जाएगा. इसके बाद में सिर्फ करेक्शन विंडो ही खुलेगी. NTA 27 फरवरी 2026 से फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन करेगा. इस दौरान छात्र अपने एप्लीकेशन फॉर्म में अगर गलतियां हैं, तो सुधार सकते हैं.
JEE Main 2026 Session 2 के लिए अप्लाई कैसे करें
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
2. Session 2 Registrationट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें.
4. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
5. पर्सनल, एकेडमिक और एग्जाम डिटेल्स भरें.
6. स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
7. ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें.
8. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड और सेव करें.
JEE Main 2026 Paper 2 Result: आर्किटेक्चर और प्लानिंग का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं