विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी छात्रों के ग्रुप ने जीता प्रेसिडेंशियल AI चैलेंज, 20 हजार से ज्यादा बच्चों ने लिया था हिस्सा

पहले प्रेसिडेंशियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैलेंज नेशनल चैंपियन अवॉर्ड का आयोजन व्हाइट हाउस में किया गया था. अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने युवा इनोवेटर्स को अवॉर्ड दिया और एक्स पर उनकी सराहना की. साथ ही छात्रों के साथ कई सारी फोटो भी शेयर की.

भारतीय-अमेरिकी छात्रों के ग्रुप ने जीता प्रेसिडेंशियल AI चैलेंज, 20 हजार से ज्यादा बच्चों ने लिया था हिस्सा
इसमें 20,000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से कुल 6 टीमों को नेशनल चैंपियन चुना गया है.

अमेरिका के वर्जीनिया के छात्रों की एक टीम ने बुलीइंग को रोकने में मदद करने के लिए एक चैटबॉट बनाकर पहला 'प्रेसिडेंशियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैलेंज नेशनल चैंपियन अवॉर्ड' अपने नाम किया है. अवॉर्ड जीतने वाले  भारतीय-अमेरिकी छात्रों आरणा जायसवाल, ईशानी खत्री, रीवा मड्डा, संहिता पिन्नामारेड्डी और सानुली रथनायके ने अपने इस  प्रोजेक्ट का नाम "फ्रेंडज़ोन चैटबॉट बुलिंग प्रिवेंशन ऐप" रखा है. इस चैटबॉट को उन बच्चों की मदद के लिए बनाया गया है कि जो बुलीइंग का शिकार होते हैं. इन छात्रों ने एलिमेंट्री स्कूल ट्रैक 2 कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है. यह अवॉर्ड मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान दिया गया है. अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने विजेता छात्रों को ये अवॉर्ड दिया और एक्स पर एक पोस्ट कर तस्वीरें भी शेयर की. 

20,000 से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

पहले प्रेसिडेंशियल AI चैलेंज में 20,000 से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. यह कॉम्पिटिशन स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पता लगाने और असल दुनिया की समस्याओं के लिए सॉल्यूशन डेवलप करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है. विजेताओं को संबोधित करते हुए मेलानिया ट्रम्प ने उनकी क्रिएटिविटी और लगन की तारीफ की. उन्होंने कहा, "व्हाइट हाउस में इनोवेटर्स के इस शानदार ग्रुप को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे गर्व है कि आप अमेरिका का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करते हैं. आप ही हमारा भविष्य हैं."

अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्रों को कई कैटेगरी में सम्मानित किया गया है. मिडिल स्कूल ट्रैक 1 कैटेगरी में, वॉशिंगटन के नॉर्थस्टार मिडिल स्कूल की एक टीम ने अपने प्रोजेक्ट "स्किलअप" (Skillup) के लिए जीत हासिल की. ​​इस टीम में विहा अय्यर, आर्या प्रताप और श्रीमयी शेट्टी शामिल थीं.

हाई स्कूल डिवीज़न में, पेंसिल्वेनिया के खांडकर माहिन ने ट्रैक 1 में नेशनल टाइटल जीता है. उनका प्रोजेक्ट क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के दौरान होटल के कमरों की पहचान करने में मदद के लिए कंप्यूटर विज़न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की सुपर गर्ल चारू पांडेय, SSC से लेकर बैंक-रेलवे समेत 19 सरकारी नौकरियों का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Melania Trump, Presidential AI Challenge Winners 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com