विज्ञापन

भारत की सबसे सस्ती यूनिवर्सिटीज जहां कम फीस में मिलती है डिग्री?

Best Universities India : अगर आप कम फीस में अच्छी यूनिवर्सिटी और शानदार प्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं, तो भारत के कई सरकारी और केंद्रीय विश्वविद्यालय आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. जहां कम खर्च में बेहतर करियर की नींव रखी जा सकती है.

भारत की सबसे सस्ती यूनिवर्सिटीज जहां कम फीस में मिलती है डिग्री?
जो छात्र आर्थिक कारणों से महंगे निजी संस्थानों में दाखिला नहीं ले सकते, उनके लिए सरकारी और केंद्रीय विश्वविद्यालय बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

Cheepest universities In India : दिन पर दिन महंगी होती एजुकेशन के दौर में लाखों छात्र और उनके परिवार ऐसे कॉलेज यूनिवर्सिटीज की तलाश में रहते हैं, जहां कम फीस में अच्छी क्वालिटी वाली पढ़ाई भी मिल जाए और डिग्री मिलने के बाद एक अच्छी नौकरी भी. तो बता दें कि भारत में कई ऐसे सरकारी और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज हैं, जो कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ बेहतर प्लेसमेंट के लिए भी जाने जाते हैं. तो बिना देर किए आइए जानते हैं उन यूनिवर्सिटीज के बारे में....

कम फीस में भी मिल सकती है अच्छी एजुकेशन 

अक्सर छात्रों और अभिभावकों को लगता है कि अच्छी पढ़ाई के लिए लाखों रुपये खर्च करना जरूरी है. हालांकि, देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बेहद कम शुल्क में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराते हैं और उनकी डिग्री की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होती है.

ये विश्वविद्यालय हैं छात्रों की पहली पसंद

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia), दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University), जवाहर नेहरु यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University) और जाधवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) जैसे संस्थानों का नाम देश के सबसे किफायती और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में लिया जाता है. यहां फीस बाकियों की तुलना कम है और पढ़ाई की गुववत्ती भी अच्छी है. 

प्लेसमेंट के मामले में भी पीछे नहीं

कम फीस का यह कतई मतलब नहीं है कि इन यूनिवर्सिटीज में करियर के अवसर कम हैं. कई इंस्टीट्यूशंस में हर साल बड़ी कंपनियां कैंपस भर्ती के लिए पहुंचती हैं. छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्री एक्सपोजर और नौकरी के अच्छी ऑपर्चुनिटी मिलते हैं, जिससे इनका रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) बेस्ट माना जाता है.

चुनते समय इन बातों पर भी दें ध्यान

किसी यूनिवर्सिटी का सिलेक्शन करते समय केवल फीस पर ही ध्यान मत दीजिए. कोर्स की गुणवत्ता, फैकल्टी, रिसर्च रिसोर्सेस, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, इंटर्नशिप अवसर और एलुमनी की उपलब्धियां भी जरूरी होती हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही संस्थान का सिलेक्शन भविष्य के करियर को नई दिशा दे सकता है.

कम बजट वाले स्टू़डेंट्स के लिए बड़ा मौका

जो स्टूडेंट्स कमजोर आर्थिक परिस्थ्तिियों से महंगे प्राइवेट इंस्टीट्यूट में एडमिशन नहीं ले सकते, उनके लिए सरकारी और केंद्रीय विश्वविद्यालय अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं. यहां कम खर्च में डिग्री हासिल करने के साथ-साथ बेहतर करियर बनाने का अवसर भी मिलता है.

यह भी पढ़ें- लेट आने वाले छात्रों की अंडरटेकिंग और राजनीतिक रैलियों पर रोक, NTA सुधारों पर आईं ये सिफारिशें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com