विज्ञापन

Web Developer और App Developer का करने जा रहे हैं कोर्स? पहले जान लीजिए दोनों में अंतर

अगर आपको वेबसाइट बनाना पसंद है तो Web Development बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आपका सपना मोबाइल ऐप बनाकर लाखों लोगों तक पहुंचने का है तो App Development आपके लिए सही रास्ता बन सकता है.

Web Developer और App Developer का करने जा रहे हैं कोर्स? पहले जान लीजिए दोनों में अंतर
सैलरी के मामले में दोनों ही फील्ड्स बराबरी पर हैं.

क्या आप भी टेक की दुनिया में कदम रखने के बारे में सोच रहे हैं. इसके लिए वेब डेवलपर या फिर एप डेवलपर का कोर्स करने का भी मन मना चुके हैं? तो पहले आपको इन दोनों में अंतर क्या है, इसके बारे में जान लेना जरूरी है. कुछ लोग इन दोनों को एक ही कोर्स समझ बैठते हैं, जो कि नहीं है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों कोर्स में क्या फर्क है, इसके बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं.

क्या करते हैं वेब डेवलपर?

वेब डेवलपर का काम ऐसी वेबसाइट्स बनाना और उन्हें मैनेज करना होता है, जो हर तरह के स्क्रीन साइज पर सही से चलें. इसके लिए HTML, CSS, JavaScript, React, Node.js और PHP जैसी टेक्नीक्स का इस्तेमाल किया जाता है.

ऐप डेवलपर की अलग दुनिया

आप रोजमर्रा के जीवन में जिन WhatsApp, Instagram, PhonePe, Swiggy या Zomato जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, इन्हें App Developer बनाते हैं. आसान भाषा में समझें तो फोन के लिए एप्स बनाने का काम एप डेवलपर का होता है.  ये डेवलपर्स Android और iOS के लिए ऐप्स बनाते हैं. 

दोनों में बड़ा अंतर क्या है?

एक्सेस करने का तरीका

वेबसाइट को बिना डाउनलोड किए केवल लिंक के जरिए ब्राउजर पर खोला जा सकता है. वहीं, ऐप को इस्तेमाल करने के लिए Play Store या App Store से मोबाइल में इंस्टॉल करना पड़ता है.

कमाई और करियर का स्कोप

सैलरी के मामले में दोनों ही फील्ड्स बराबरी पर हैं. एक फ्रेशर के रूप में आपकी शुरुआती सैलरी 4 से 8 लाख सलाना हो सकती है. वहीं, अनुभव बढ़ने के साथ इसमें और इजाफा होता जाता है. दोनों ही कोर्स में आपको Freelancing, Remote Jobs, Startup और विदेशों में नौकरी के कई अवसर हैं.

कौन-सा करियर के लिए बेहतर?

अगर आपको डिजाइन, यूजर एक्सपीरियंस और ऐसी चीजें बनाना पसंद है, तो Web Developer को कोर्स चुनें. लेकिन अगर आपका सपना मोबाइल टेक्नोलॉजी के नए फीचर्स पर काम करना और एक ऐसा ऐप बनाना है तो App Development आपके लिए बेस्ट है.

यह भी पढ़ें- SBI CBO Final Result 2026 Out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया CBO का फाइनल रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com