विज्ञापन

IIT Kharagpur के 75वें साल पर छात्रों को बड़ा तोहफा, MTech में बढ़ीं सीटें, GATE पास के लिए शानदार मौका

IIT Kharagpur MTech Seats Increased : इच्छुक उम्मीदवारों को सीट मैट्रिक्स, पात्रता, इंपॉर्टेंट डेट और एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए IIT खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

IIT Kharagpur के 75वें साल पर छात्रों को बड़ा तोहफा, MTech में बढ़ीं सीटें, GATE पास के लिए शानदार मौका
जिन स्टूडेंट्स ने किसी भी IIT से 10-पॉइंट स्केल पर 8.0 या उससे ज्यादा CGPA के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया है, वे भी मौजूदा एडमिशन नियमों के तहत अप्लाई कर सकते हैं.

IIT MTech Admission 2026 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर अपना 75वां साल मना रहा है. इस मौके पर ज्यादा स्टूडेंट्स को पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग की पढ़ाई का मौका और देश के लिए स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार करने में मदद करना चाहता है. ऐसे में इंस्टीट्यूट ने 'डायरेक्टर्स प्लेटिनम जुबली स्कीम' शुरू की है. इस स्कीम के तहत 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए एम.टेक (MTech) सीटों की संख्या बढ़ाई गई है. बता दें कि नई सीटें उन चुनिंदा विभागों में जोड़ी गई हैं, जो तेजी से बढ़ रहे टेक्नोलॉजी क्षेत्रों से जुड़े हैं. इसकी घोषणा इंस्टीट्यूट ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व में ट्वीटर) अकाउंट पर की है.

ऐसे में आइए जानते हैं इस स्कीम के तहत कौन से कोर्स हैं और उनके लिए क्या योग्यता चाहिए...

IIT खड़गपुर MTech एडमिशन 2026-27: योग्यता और कोर्स

  • इन बढ़ाई गई सीटों के लिए एडमिशन प्रोसेस वही रहेगा जो रेगुलर MTech एडमिशन प्रोसेस के लिए होता है. अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास वैलिड GATE स्कोर होना चाहिए. 
  • इसके अलावा, जिन स्टूडेंट्स ने किसी भी IIT से 10-पॉइंट स्केल पर 8.0 या उससे ज्यादा CGPA के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया है, वे भीअप्लाई कर सकते हैं.

IIT खड़गपुर इन 10 सब्जेक्ट्स में MTech प्रोग्राम ऑफर करता है:

  1. कंप्यूटर साइंस और डेटा प्रोसेसिंग
  2. सिग्नल प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग
  3. कंट्रोल सिस्टम इंजीनियरिंग
  4. बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिकल इंजीनियरिंग
  5. रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज़
  6. क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग
  7. इंस्ट्रूमेंटेशन और इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स
  8. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  9. इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट
  10. अर्थ सिस्टम साइंस और टेक्नोलॉजी

अपने 75वें स्थापन दिवस पर आईआईटी खड़गपुर द्वारा लिया गया यह फैसला उन स्टूडेंट्स को फायदा होगा जिन्होंने GATE क्वालिफाई किया है और जो किसी प्रतिष्ठित IIT संस्थान में पढ़ना चाहते हैं. इससे ज्यादा एलिजिबल कैंडिडेट्स को एडमिशन मिल सकेगा.

इस बात का रखें ध्यान

जो स्टूडेंट्स IIT खड़गपुर MTech एडमिशन 2026-27 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए. इंस्टीट्यूट वहां प्रोग्राम के हिसाब से सीटों की जानकारी, योग्यता के नियम, जरूरी तारीखें और एडमिशन शेड्यूल पब्लिश करेगा.

यह भी पढ़ें- JOSSA 2026 Analysis: IITs में Electrical Engineering क्यों बनी छात्रों की पसंदीदा ब्रांच?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com