विज्ञापन

CAT Admit Card 2026: कल जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स

IIM इंदौर कल यानी 4 नवंबर कैट का एडमिट कार्ड जारी करेगा. 29 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए छात्र iimcat.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

CAT Admit Card 2026: कल जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी जानकारियों को अच्छे से क्रॉस-चेक कर लें.

CAT Admit Card 2026:  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर (IIM Indore) द्वारा कल यानी 4 नवंबर 2026 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. जो उम्मीदवार इस साल की 'कैट परीक्षा' में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने पर्सनल लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे.

29 नवंबर को होगी परीक्षा, केंद्र पर ले जाना न भूलें ये चीजें

कैट 2026 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र (Exam Centre) पर प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है. इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी.

जरूरी सलाह

एडमिट कार्ड के साथ-साथ उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैलिड सरकारी फोटो पहचान पत्र (Valid ID Proof) भी ले जाना होगा. एग्जाम सेंटर पर सिक्योरिटी पर्सोनल आपके एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ का मिलान कर के ही आपको अंदर जाने की अनुमति देंगे. इसलिए छात्र समय रहते एग्जाम सेंटर का पता अच्छे से जांच लें और सफर की योजना पहले ही बना लें ताकि परीक्षा के दिन वे समय पर रिपोर्ट कर सकें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

कैट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा. लॉगिन लिंक एक्टिवेट होने के बाद आपको इन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी:

 यूजर आईडी

 पासवर्ड 

इन क्रेडेंशियल्स को पहले से तैयार रखें, ताकि वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के दौरान आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को जरूर जांचें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी पर्सनल और एग्जाम से जुड़ी जानकारियों को अच्छे से क्रॉस-चेक कर लें-

  • कैंडिडेट का नाम 
  • रोल नंबर 
  • एग्जाम का नाम 
  • कैंडिडेट की फोटो और सिग्नेचर
  • एग्जाम सेंटर का नाम और सही पता 
  • रिपोर्टिंग टाइम 
  • एग्जाम का शेड्यूल 
  • एग्जाम का ड्यूरेशन 

जरूरी निर्देश और गाइडलाइंस 

अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती (Error) दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसे ठीक करवाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com