विज्ञापन

IGNOU ने फैशन डिजाइनिंग में शुरू किया BSc कोर्स, घर बैठे फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बनाएं करियर

इस फैशन डिजाइन कोर्स में मल्टीपल एग्जिट विकल्प भी हैं. अगर आप पहला साल पूरा करने के बाद ये कोर्स छोड़ देते हैं, तो आपको यूजी सर्टिफिकेट मिलेगा. दूसरा साल पूरा करने के बाद यूजी डिप्लोमा, तीसरे साल के बाद बीएससी डिग्री और चौथा साल पूरा करने के बाद बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री दी जाएगी. 

IGNOU ने फैशन डिजाइनिंग में शुरू किया BSc कोर्स, घर बैठे फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बनाएं करियर
इस प्रोग्राम की मदद से टेक्सटाइल, फैशन डिजाइन और कपड़ों को बारीकियों से समझा जा सकता है.

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की और से फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम शुरू किया है. जिन भी लोगों को फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में कोर्स करना है, वो इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं.  इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार  यह कोर्स 4 साल का होगा. ये ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में कराया जाएगा. यानी छात्र घर बैठे पढ़ाई इस कोर्स को कर सकते हैं. जो छात्र फैशन और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देखते हैं, वो इस मौके को हाथ से जाने न दें.

हर साल देनी होगी 11 हजार फीस

इस प्रोग्राम की मदद से टेक्सटाइल, फैशन डिजाइन और कपड़ों को बारीकियों से समझा जा सकता है. ये कोर्स थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स से भी जुड़ा हुआ है. इस कार्यक्रम की परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएंगी. इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. इस प्रोग्राम की फीस हर साल 11,000 रुपये है.

कैसे करें आवेदन, क्या है  योग्यता?

फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी करने के लिए वो उम्मीदवार आवेदम कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा पास की हो. 12वीं पास किए हुए 3 से 6 वर्ष पूरे हो चुके हों. IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवदेन फॉर्म मिल जाएगा. जिसे सही से भर दें.

इस फैशन डिजाइन कोर्स में मल्टीपल एग्जिट विकल्प भी हैं. अगर आप पहला साल पूरा करने के बाद इस कोर्स को छोड़ देते हैं तो आपको यूजी सर्टिफिकेट मिलेगा. दूसरा साल पूरा करने के बाद यूजी डिप्लोमा, तीसरे साल के बाद बीएससी डिग्री और चौथे साल को पूरा करने के बाद बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्रदान दी जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGNOU BSc Course, IGNOU Fashion Designing Course
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com