विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2025

ICSE Exam Datesheet: इस दिन से शुरू होगी ICSE बोर्ड की परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

ICSE Exam Datesheet 2026: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. 12 फरवरी से परीक्षा की शुरुआत होगी.

ICSE Exam Datesheet: इस दिन से शुरू होगी ICSE बोर्ड की परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
ICSE डेटशीट
नई दिल्ली:

ICSE Exam Datesheet 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बाद अब आईसीएसई बोर्ड ने भी डेटशीट जारी कर दी है. स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टाइम-टेबल जारी कर सकते हैं. प्रत्येक वर्ष, भारत और विदेश में लगभग 2.5 लाख छात्र आईसीएसई परीक्षा में बैठते हैं और लगभग 1 लाख छात्र आईएससी परीक्षा में बैठते हैं. इस बार आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 30 मार्च तक चलेंगीं. वहीं 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 तक चलेंगीं. 

ICSE Exam Datesheet 2026: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  • "ICSE डेट शीट 2026" या "ISC Exam 2026" के लिए लेटेस्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • डेटशीट की PDF फाइल खोलें 
  • डेटशीट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करके सेव कर लें.

10वीं परीक्षा का टाइम टेबल

  • मंगलवार, 17 फरवरी - सुबह 11:00 बजे - अंग्रेजी भाषा – पेपर 1
  • शुक्रवार, 20 फरवरी - सुबह 11:00 बजे - अंग्रेजी लिटरेचर– पेपर 2
  • शनिवार, 21 फरवरी - सुबह 9:00 बजे - कला (Art) – पेपर 1 (स्टिल लाइफ)
  • सोमवार, 23 फरवरी - सुबह 11:00 बजे - ग्रुप III वैकल्पिक-सेक्शन B (रोबोटिक्स, डेटा एंट्री, डाइटेटिक असिस्टेंट, आदि)
  • गुरुवार, 26 फरवरी - सुबह 11:00 बजे - हिंदी
  • शुक्रवार, 27 फरवरी - सुबह 9:00 बजे - कला (Art) – पेपर 2 (नेचर ड्राइंग/पेंटिंग)
  • शनिवार, 28 फरवरी - सुबह 9:00 बजे - कला (Art) – पेपर 3 (ओरिजिनल कंपोजिशन)
  • सोमवार, 2 मार्च - सुबह 11:00 बजे - गणित (Mathematics)
  • शुक्रवार, 6 मार्च - सुबह 11:00 बजे - भाषाएँ (Languages) (АО-नागा, असमिया, बंगाली, ज़ोंगखा, आदि)
  • शनिवार, 7 मार्च - सुबह 9:00 बजे - कला (Art) – पेपर 4 (अप्लाइड आर्ट)
  • सोमवार, 9 मार्च - सुबह 11:00 बजे - भौतिकी (Physics) – विज्ञान पेपर 1
  • बुधवार, 11 मार्च - सुबह 11:00 बजे - रसायन विज्ञान (Chemistry) – विज्ञान पेपर 2
  • शुक्रवार, 13 मार्च - सुबह 11:00 बजे - जीव विज्ञान (Biology) – विज्ञान पेपर 3
  • सोमवार, 16 मार्च - सुबह 11:00 बजे - इतिहास और नागरिक शास्त्र (History & Civics) – पेपर 1
  • बुधवार, 18 मार्च - सुबह 11:00 बजे - भूगोल (Geography) – पेपर 2
  • सोमवार, 23 मार्च - सुबह 11:00 बजे - ग्रुप III वैकल्पिक-सेक्शन A (संगीत, नाटक, फैशन डिजाइनिंग, आदि)
  • बुधवार, 25 मार्च - सुबह 11:00 बजे - वाणिज्यिक अध्ययन (Commercial Studies), फ्रेंच (ग्रुप II वैकल्पिक)
  • शुक्रवार, 27 मार्च - सुबह 11:00 बजे - अर्थशास्त्र (Economics) (ग्रुप II वैकल्पिक)
  • सोमवार, 30 मार्च - सुबह 11:00 बजे - पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) (ग्रुप II वैकल्पिक)

ऐसे डाउनलोड करें PDF

ये भी पढ़ें-CBSE और CISCE में क्या है बड़ा अंतर, कौन है सबस ज्यादा बेहतर Board?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICSE Board, ICSE Board Dates, ICSE Board Exam, Icse Board Exam 2025, ICSE Board Exam 2025 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com