विज्ञापन

ICAI CA Intermediate Result हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड; ये रहा डायरेक्ट लिंक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं.

ICAI CA Intermediate Result हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड; ये रहा डायरेक्ट लिंक
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी

ICAI CA Intermediate Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा नतीजे caresults.icai.org और icai.nic.in पर भी देखा जा सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा. आइए जानते हैं कैसे आप स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

CA Inter का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर 'CA Intermediate May 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें
  • डिटेल्स सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें

ग्रुप-2 का रिजल्ट सबसे अच्छा

  • ग्रुप-1 (Group I): इस ग्रुप की परीक्षा में कुल 91,237 छात्र बैठे थे, जिनमें से 9,350 छात्रों ने सफलता हासिल की है. ग्रुप-1 का कुल पास प्रतिशत 10.25% रहा. 
  • ग्रुप-2 (Group II): इस ग्रुप में कुल 64,381 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 10,372 छात्र पास हुए हैं. 16.11% पास प्रतिशत के साथ यह ग्रुप सभी में सबसे आगे रहा. 
  • जिन छात्रों ने दोनों ग्रुप्स की परीक्षा एक साथ दी थी, उनकी कुल संख्या 33,304 थी. इनमें से 2,820 छात्रों ने दोनों ग्रुप क्लियर कर लिए हैं. दोनों ग्रुप का संयुक्त पास प्रतिशत 8.47% रहा. 

जल्द जारी होगी ऑल इंडिया टॉपर्स लिस्ट

रिजल्ट के बाद अब जल्द ही ICAI की तरफ से ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. इसके साथ ही उनके नंबर भी बताए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट पर ही किसी भी जानकारी के लिए भरोसा करें. यहीं टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. 

मई में आयोजित हुई थी परीक्षा 

आईसीएआई की तरफ से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सटीक और आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी दावे या अफवाह पर ध्यान न दें. इस साल सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नए शेड्यूल के तहत 5 मई से 15 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. ग्रुप I के पेपर 5, 7 और 9 मई को आयोजित किए गए थे, वहीं ग्रुप II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई को हुई थीं. परीक्षा में  ऑब्जेक्टिव (MCQs) और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के प्रश्न शामिल थे. परीक्षा के तहत अकाउंटिंग, टैक्सपेयर/टैक्सेशन, लॉ, ऑडिटिंग, फाइनेंस और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट जैसे मुख्य विषयों की परीक्षा ली गई थी. 

ये भी पढ़ें - OTET 2026: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा को टाला गया, अब इस तारीख को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICAI CA Intermediate Result Download Link, CA Result, ICAI  CA, CA Result At Icai.org
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com