विज्ञापन

CA Foundation Result 2026: बिना कोचिंग के अयान ने सीए फाउंडेशन में हासिल की दूसरी रैंक, 400 में से आए 367 नंबर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले के अयान अब्बास अली अजानी ने मई 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाउंडेशन परीक्षा में कमाल करके दिखाया है. 400 में से 367 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर आए हैं.

CA Foundation Result 2026: बिना कोचिंग के अयान ने सीए फाउंडेशन में हासिल की दूसरी रैंक, 400 में से आए 367 नंबर
रीक्षा में टॉप तीन रैंक हासिल करने वाले तीनों छात्र महाराष्ट्र से हैं.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के भद्रावती निवासी अयान अब्बास अली अजानी ने CA फाउंडेशन परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. अयान का रिजल्ट जैसे आया, परिवार में खुशी की लहर पैदा हो गई. अयान की पढ़ाई का सफर शुरू से ही शानदार रहा है. बोर्ड एग्जाम में भी उन्होंने अच्छे अंक हासिल किए हैं. उन्होंने 10वीं कक्षा में 98.6% और 12वीं CBSE में 99.8% अंक हासिल किए थे. CA फाउंडेशन  में 91.75 % अंक जैसी कठिन परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान लाना उनकी मेहनत का नतीजा है. अयान ने बताया कि उन्होंने यह सफलता सेल्फ स्टडी और माता-पिता के सहयोग से हासिल की है. कोचिंग के बिना घर पर रहकर नियमित पढ़ाई और माता-पिता के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.

CA इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी में जुटे

अयान की इस उपलब्धि पर भद्रावती और पूरे चंद्रपुर जिले में खुशी का माहौल है. परिजनों और शिक्षकों ने अयान की लगन और अनुशासन की सराहना की है. फाउंडेशन एग्जाम में सफलता के बाद, अयान ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है.  बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार को CA फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट आया है. इस एग्जाम में कुल 90,217 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 18,124 उम्मीदवार पास हुए. कुल पास प्रतिशत 20.09 प्रतिशत रहा है.

ऑल इंडिया रैंक (AIR) पाने वाले तीनों छात्र महाराष्ट्र से हैं. नासिक की साक्षी जैन ने टॉप किया है. साक्षी ने 400 में स 371 मार्क्स (92.75 प्रतिशत) हासिल किए हैं. अयान अब्बास अजानी 367 मार्क्स (91.75 प्रतिशत) हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं और राधा उन्मेष मुले ने 365 मार्क्स (91.25 प्रतिशत) के साथ तीसरी रैंक हासिल की है.

ये भी पढ़ें- ICAI ने जारी किया CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन ने किया टॉप

अभिषेक भटल्लिवार की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CA Foundation Result 2026, CA Foundation Topper List, CA Foundation Toppers From Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com