विज्ञापन

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में हिमांशु और विवेक ने किया टॉप, यहां देखें Topper List

बिहार में दो वर्षीय बीएड (B.Ed) और शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. 7 जून को हुई इस परीक्षा में कुल 1,12,440 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 90 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है.

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में हिमांशु और विवेक ने किया टॉप, यहां देखें Topper List
इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कोरकार्ड की कॉपीज को सेव करके रख लें.

Bihar B.Ed. Entrance Exam 2026 toppers : आज यानी 19 जून को बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं.  इस परीक्षा में कुल 1,12,440 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 90 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है. वैशाली के हिमांशु और कटिहार के विवेक ने 117 अंकों के साथ इस परीक्षा में संयुक्त रूप से टॉप किया है. इन दोनों में 117 अंक हासिल किया है. छात्राओं में सीतामढ़ी की अंजनी कुमारी ने 116 अंकों के साथ टॉप किया है. आपको बता दें कि इस बार  टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में 6 छात्र और 4 छात्राएं शामिल हैं. 

शिक्षा शास्त्री में रामदेव ने किया टॉप

वहीं, शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम में मधुबनी के रामदेव ने पहले स्थान अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इस कैटेगरी में 104 अंक प्राप्त किए हैं.

बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बिहार यूनिवर्सिटीज में दो साल के बीए़ड कोर्स और शिक्षा शास्त्री प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा. विदित हो कि यह परीक्षा 7 जून को राज्य के 180 एग्जाम सेंटर्स पर 1,12,440 परीक्षार्थियों ने दी थी. 

इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कोरकार्ड की कॉपीज को सेव करके रख लें.क्योंकि काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के लिए यह सबसे अहम डॉक्यूमेंट है.  

कब से शुरू होगी काउंसलिंग

बता दें कि कल 20 जून यानी शनिवार से ऑनलाइन काउंसलिंग और च्वाॉइस फीलिंग की प्रोसेस शुरू हो जाएगी.उम्मीदवारों को 20 से 23 जून तक का समय इसके लिए दिया जाएगा. जिन परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा पास की वो किसी भी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कम से कम 3 और ज्यादा से ज्यादा 10 कॉलेजों को चुन सकते हैं. इस साल बिहार के विभिन्न बीएड कॉलेजों की लगभग 37,250 सीटों पर एडमिशन के लिए लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.

यह भी पढ़ें- Bihar B.Ed CET Result 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar B.ed Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com