Bihar B.Ed CET Result 2026 OUT : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने आज, 19 जून 2026 को बिहार B.Ed. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed.) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें करीब 90% अभ्यर्थी पास हुए हैं. वैशाली के हिमांशु और कटिहार के विवेक ने 117 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है. जो स्टूडेंट्स शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और जिन्होंने 7 जून 2026 को इसकी परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
इस साल बिहार के विभिन्न बीएड कॉलेजों की लगभग 37,250 सीटों पर एडमिशन के लिए लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. यह परीक्षा 2-साल के रेगुलर और शिक्षा शास्त्री कोर्स के लिए आयोजित की गई थी. अब रिजल्ट जारी होने के बाद, आगे की काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी. केवल वही छात्र इस प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल किए हैं.
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पास एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखना होगा. अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने या सर्वर धीमा होने की समस्या से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना रिजल्ट देख लें.
Bihar B.Ed CET Result 2026 OUT : रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे "Bihar B.Ed CET Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा.
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालिए.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर "Submit" या "View Result" पर क्लिक करिए.
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें आपके नंबर और रैंक दिखेंगे.
- इसे डाउनलोड कर लीजिए और आगे की काउंसलिंग के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर रख लीजिए.
यह भी पढ़ें- NEET UG Re-exam 2026: सऊदी अरब में कहां और कितने बजे होगी परीक्षा? जानिए यहां शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं