विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

हिमाचल प्रदेश को जल्द ही पहले साइंस कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है. इस कॉलेज को लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाना है. इस प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार
हमीरपुर में एक एलाइड और हेल्थकेयर कॉलेज खोला जाएगा.

हिमाचल प्रदेश को जल्द ही पहला साइंस कॉलेज मिलने जा रहा है. राज्य सरकार ने लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में साइंस कॉलेज बनाने की योजना बनाई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि छात्रों को अच्छी शिक्षा देना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है. सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिस्टम में सुधार करने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं. साइंस कॉलेज के लिए 80 कनाल जमीन पर बनाया जाएगा. 

हमीरपुर "शिक्षा राजधानी"

सीएम ने कहा, हमीरपुर में एक एलाइड और हेल्थकेयर कॉलेज खोलने की भी घोषणा की. हमीरपुर जिले में 74 एकड़ में फैला AIIMS के स्तर का एक आयुर्वेदिक संस्थान भी बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर को हिमाचल प्रदेश की "शिक्षा राजधानी" का दर्जा दिया गया है. हमीरपुर के छात्र पूरे देश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं.

156 से ज्यादा CBSE स्कूल खोले

सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लोगों को अच्छी शिक्षा उनके पास ही उपलब्ध कराने के लिए 156 से ज्यादा CBSE स्कूल खोले हैं. इन स्कूलों के खुलने के बाद छात्रों के दाखिले में 24,000 की बढ़ोतरी हुई है.  इन स्कूलों के कामकाज और बुनियादी ढांचे के लिए 80 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. सुक्खू ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा में शिक्षकों की कमी को दूर करने की योजना पर काम कर रही है. उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए कॉलेजों का युक्तिकरण जरूरी है.

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके तहत राज्य चयन आयोग तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- UGC NET Answer Key जारी, गलत जवाब मिलने पर क्या करें? जानें Challenge करने का पूरा तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh First Science College, HP Science College 2026, HP News, Himachal Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com