विज्ञापन

Haryana TET 2026: हरियाणा TET 2026 परीक्षा आज, जानें रिपोर्टिंग टाइम से लेकर जरूरी गाइडलाइन्स

हरियाणा TET 2026 परीक्षा आज होने जा रही है. एग्जाम देने वाले उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे 10 मिनट पहले अपने सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा.

Haryana TET 2026: हरियाणा TET 2026 परीक्षा आज, जानें रिपोर्टिंग टाइम से लेकर जरूरी गाइडलाइन्स
दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे तक होगा एग्जाम

हरियाणा TET 2026 परीक्षा आज से शुरू हो रही है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) PGT, TGT और PRT लेवल के उम्मीदवारों के लिए ये एग्जाम करवाता है. इस साल हरियाणा TET 2026 परीक्षा 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक राज्य भर के कई केंद्रों पर होगी. करीब 2.33 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ये एग्जाम देने जा रहा हैं. 4 जुलाई को PGT (लेवल 3) परीक्षा होगी. जबकि TGT (लेवल 2) और PRT (लेवल 1) परीक्षा 5 जुलाई को होने वाली है. परीक्षा देने वाले उम्मीदवार रिपोर्टिंग टाइम पर परीक्षा केंद्र पहुंच जाए. साथ में सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे एडमिट कार्ड और पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं. परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

HTET 2026 परीक्षा का समय

PGT (लेवल 3) 4 जुलाई, 2026: दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे
TGT (लेवल 2) 5 जुलाई, 2026: सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:30 बजे
PRT (लेवल 1) 5 जुलाई, 2026: दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे

HTET 2026 परीक्षा के दिशा-निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पेपर देने के लिए सादे कपड़े ही पहनकर जाएं. किसी भी तरह कोई चीज जैसे फोन, किताब,  कागज, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, ईयरफोन साथ लेकर न जाएं. इनपर पूरी तरह से प्रतिबंध है.

हरियाणा सरकार ने परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं. हर केंद्र पर CCTV से निगरानी रखी जाएगी. परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले एंट्री गेट को बंद कर दिया जाएगा. एक बार गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवारों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा जाएगा. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अंगूठे का निशान और सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- CA Foundation Result 2026: बिना कोचिंग के अयान ने सीए फाउंडेशन में हासिल की दूसरी रैंक, 400 में से आए 367 नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana TET 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com