विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, तो हंसराज कॉलेज ने कर दिया 30 छात्रों को सस्पेंड, जानें पूरा मामला

हंसराज कॉलेज ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कॉलेज को बदनाम करने के मामले में अपने कॉलेज के करीब 30 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है. कॉलेज ने 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच इस संबंध में नोटिस जारी किया है. 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, तो हंसराज कॉलेज ने कर दिया 30 छात्रों को सस्पेंड, जानें पूरा मामला
नोटिस में प्रशासन ने कहा है, यह कार्रवाई 8 और 9 अप्रैल को कॉलेज में हुए सालाना फेस्ट के दौरान कथित हिंसा की घटनाओं के बाद की गई है.

हंसराज कॉलेज ने लगभग 30 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है. इन छात्रों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कॉलेज को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के चलते सस्पेंड किया है. हंसराज कॉलेज ने 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच इस संबंध में नोटिस जारी किए थे. 25 अप्रैल के जारी एक नोटिस में कॉलेज प्रशासन ने कहा था संघ के पदाधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि छात्रों को कब तक के लिए सस्पेंड किया है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है. सस्पेंड किए गए स्टूडेंट्स में स्टूडेंट्स यूनियन के सभी चार पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें कॉलेज कैंपस में आने से रोक दिया गया है.

क्या है पूरा मामला

इस संबंध में जारी नोटिस में प्रशासन ने कहा है, यह कार्रवाई 8 और 9 अप्रैल को कॉलेज में हुए सालाना फेस्ट के दौरान कथित हिंसा और दुर्व्यवहार की घटनाओं के बाद की गई है. नोटिस के अनुसार, छात्रों को सस्पेंशन की अवधि के दौरान कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगा. ये लोग केवल परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन में शामिल ही हो सकेंगे. इस आदेश को अंतरिम बताया गया है और यह अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

20 अप्रैल को जारी किया था पहला नोटिस

पहला नोटिस 20 अप्रैल को एक छात्र के खिलाफ जारी किया गया था. नोटिस में कहा गया था कि छात्र को अनुशासनहीनता के कृत्यों में शामिल पाया गया, जिसमें संस्थान को बदनाम करना और शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना शामिल है. दूसरे नोटिस में 14 छात्रों के नाम शामिल थे, जिनपर सालाना फेस्ट के दौरान "अनुशासनहीनता, शारीरिक हिंसा और कैंपस की व्यवस्था में बाधा डालने" के कृत्यों में शामिल होने का आरोप था.

DUSU ने की फैसले की आलोचना

इस कदम की दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) ने कड़ी आलोचना की है. DUSU ने इस कार्रवाई को छात्र लोकतंत्र पर हमला और प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग करार दिया है. DUSU के अध्यक्ष आर्यमन साई ने कहा, "ये वही प्रतिनिधि हैं जो छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ते हुए कई दिनों तक धरने पर बैठते हैं, तो आखिर उनका अपराध क्या है? सच बोलना? प्रशासनिक विफलताओं को उजागर करना?"  साई ने आगे कहा कि "चुनी हुई आवाजो को चुप कराना शासन नहीं, बल्कि डर है. उन्होंने सस्पेंशन को तत्काल और बिना शर्त रद्द करने की मांग की.

ये भी पढ़ें- ICSE, ISC 10वीं-12वीं का बोर्ड रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansraj College Suspends Student, Hansraj College Fest Violence, Hansraj College Social Media Defamation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com