विज्ञापन

Guwahati School Closed: असम के गुवाहाटी शहर में आज बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Guwahati School Closed Today: गुवाहाटी शहर और उसके आस-पास के कामरूप (मेट्रो) जिले के इलाकों में आज सरकारी और प्राइवेट स्कूल कॉलेज बंद हैं. भारी बारिश के कारण ये फैसला लिया गया है.

Guwahati School Closed: असम के गुवाहाटी शहर में आज बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Guwahati School Closed Today: असम के गुवाहाटी शहर में रविवार रात को हुई भारी बारिश के कारण गुवाहाटी और उसके आस-पास के कामरूप (मेट्रो) जिले के इलाकों में आज शिक्षण संस्थान बंद हैं. जलभराव और भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों को आज यानी 20 अप्रैल को बंद करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने साफ कहा है कि ये निर्देश प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों पर भी पूरी तरह से लागू होगा. प्रशासन की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है, गुवाहाटी शहर में भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए, गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र के सभी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट (सरकारी और प्राइवेट दोनों) 20/04/2026 को बंद घोषित किए जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

 नोटिफिकेशन में आगे लिखा गया है, यह निर्देश ज़्यादा पब्लिक इंटरेस्ट में और डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के सेक्शन 30.2 में दिए गए संबंधित प्रोविज़न के अनुसार जारी किया गया है.

गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव हुआ है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है.

तेज बारिश बनी आफत

उत्तर भारत में जहां इन दिनों गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं,  तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है. दूसरी और गुवाहाटी में तेज बारिश आफत बनकर आई है. गुवाहाटी में रविवार रात से तेज बारिश हो रही है. जिससे की शहर में जलभराव की स्थिति पैद हो गई है. 

लेखक के बारे में
img
रतनदीप चौधरी
News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guwahati Schools Closed Today, Guwahati Colleges Closed Today, Guwahati School, Guwahati School Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com