विज्ञापन

GATE 2027: IIT मद्रास ने लॉन्च किया नया 'Robotics' पेपर, जानें कौन दे सकेगा Exam और क्या है करियर स्कोप

परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 में कुल 30 पेपरों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगा. इस नए पेपर के आने से इंजीनियरिंग छात्रों के लिए रोबोटिक्स, एआई और ऑटोमेशन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और पीएसयू (PSU) नौकरियों के नए द्वार खुल गए हैं.

GATE 2027: IIT मद्रास ने लॉन्च किया नया 'Robotics' पेपर, जानें कौन दे सकेगा Exam और क्या है करियर स्कोप
ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर  21 सितंबर 2026 तक होगा. 

Robotics Engineering Career : देश का सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में से एक GATE 2027 में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है. इस साल एग्जाम होस्ट कर रहे आईईटी  (IIT) मद्रास ने आधिकारिक तौर पर एक बिल्कुल नया टेस्ट पेपर पेश किया है, जिसका नाम Robotics & Automation (RA) है. इस पेपर को जोड़ने के पीछे उद्देश्य ग्लोबल लेवल पर बढ़ती ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मांग है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि इस नए पेपर के लिए कौन एलिजबल है और इसमें आपके लिए करियर और नौकरियों के क्या ऑप्शन हैं.

कौन स्टूडेंट्स दे सकेंगे 'Robotics & Automation' का पेपर? 

गेट 2027 के आधिकारिक सूचना ब्रोशर के अनुसार, इस नए पेपर के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME), डेटा साइंस (DA) और कंप्यूटर साइंस (CS) बैकग्राउंड वाले छात्र प्राथमिक और माध्यमिक पेपर के रूप में योग्य (Eligible) माने गए हैं.  

करियर स्कोप क्या है 

रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन में गेट स्कोर हासिल करने वाले छात्रों के लिए देश के शीर्ष IITs और IISc बेंगलुरु में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech) और सीधे पीएचडी (Ph.D) प्रोग्राम में  स्कॉलरशिप के साथ एडमिशन ले सकते हैं.  

नौकरियों का क्या अवसर

इसके अलावा, भारत सरकार के प्रमुख PSUs जैसे IOCL, NTPC, BHEL, GAIL, और रक्षा क्षेत्र से जुड़े संगठनों में इस स्कोर का उपयोग सीधे ग्रुप-ए लेवल की नौकरियों (Technical Officer) पर भर्ती के लिए किया जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, प्राइवेट सेक्टर की बात करें तो स्पेसएक्स, टेस्ला की तर्ज पर काम कर रही भारतीय स्टार्टअप्स और ग्लोबल टेक कंपनियों में रोबोटिक्स इंजीनियर, ऑटोमेशन कंसलटेंट और एआई स्पेशलिस्ट के रूप में शानदार पैकेज वाली नौकरियों के भी दरवाजे आपके लिए खुले हैं. 

गेट एग्जाम से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर  21 सितंबर 2026 तक होगा. 
  • इसके बाद लेट फीस के साथ 30 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.
  • वहीं, GATE 2027 एग्जाम फरवरी के महीने में होगा, जिसकी डेट्स हैं-   6, 7, 13, 14, 20 और 21, फरवरी  
  • रिजल्ट 19 मार्च 2027 को जारी कर दिया जाएगा.
Latest and Breaking News on NDTV

आवेदन शुल्क

 महिला/SC/ST/PwD कैटेगरी के कैटेगरी के लिए एप्लिकेशन फीस प्रति पेपर 1000 है, जबकि अन्य सभी कैटेगरी, जैसे- General/OBC/EWS और विदेशी नागरिकों के लिए 2000 प्रति पेपर होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

लेट फीस के साथ में यह 1500 और 2500 हो जाएगा. बता दें कि यह परीक्षा पूरी तरह से सीबीटी मोड में होगी, जिसमें निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी.

पूरा ब्रोशर यहां देखें

यह भी पढ़ें- IIT मद्रास ने जारी किया GATE 2027 का शेड्यूल, जानें परीक्षा की तारीखें और बड़े बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com