विज्ञापन

पढ़ाई के साथ 75 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड, जानें क्या है FITM रिसर्च फेलोशिप

FITM Research Fellowship: रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को FITM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन करना होगा. डॉक्टोरल और पोस्ट डॉक्टोरल के लिए ये फेलोशिप दी जा रही है.

पढ़ाई के साथ 75 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड, जानें क्या है FITM रिसर्च फेलोशिप
रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू

पढ़ाई के साथ-साथ हर महीने 75 हजार रुपये का स्टाइपेंड लेने का बेहतरीन मौका है. फोरम ऑन इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसिन (FITM) की तरफ से रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसमें छात्रों को हर महीने 75 हजार रुपये दिए जाते हैं. ये फेलोशिप उन लोगों के लिए है, जो इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसिन और इससे जुड़ी पॉलिसी पर रिसर्च करना चाहते हैं. डॉक्टोरल और पोस्ट डॉक्टोरल करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर है. 

कितने लोगों को मिलेगी फेलोशिप?

FITM रिसर्च फेलोशिप पाने का मौका 10 लोगों को मिलेगा. इसमें दो कैटेगरी होती हैं, 5 सीटें AYUSH कैटेगरी के लिए और 5 सीटें Non-AYUSH कैटेगरी के लिए हैं. डॉक्टोरल और पोस्ट डॉक्टोरल दोनों के लिए 10-10 सीटें हैं. हर महीने मिलने वाले स्टाइपेंड की बात करें तो डॉक्टोरल फेलो को 70,000 रुपये और पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए 75 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए. इसके साथ ही रिसर्च का विषय भी पारंपरिक चिकित्सा या फिर इससे जुड़ी पॉलिसी पर होना चाहिए. फेलोशिप की गाइडलाइन में बताया गया है कि फार्माकोलॉजिकल, क्लिनिकल और फार्माकोग्नोसी रिसर्च करने वाले इस प्रोग्राम में नहीं आते हैं. 

कहां करना होगा आवेदन?

इस रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवार FITM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां फेलोशिप से जुड़ी तमाम जानकारी भी मिल जाएगी, इन्हें अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. 11 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. अगर आप भी ऐसे रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन ले चुके हैं या फिर आपके किसी जानने वाले ने ये चुना है तो तुरंत ये जानकारी उन्हें दें. क्योंकि रिसर्च के साथ हर महीने 75 हजार रुपये मिलने से कई चीजें आसान हो जाएंगीं. 

ये भी पढ़ें - QS Global MBA Rankings: MIT स्लोअन दुनिया का नंबर-1 बिजनेस स्कूल, टॉप-100 में भारत के तीन IIM

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FITM Research Fellowship 2026-27, Fellowship, Fellowship 2026, Research Fellowship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com