NET JRF pass karne ke baad kya kare : यूजीसी नेट जेआरएफ (UGC NET JRF) की परीक्षा में हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा के लिए बैठते हैं, लेकिन जेआरएफ (Junior Research Fellowship) का टैग कुछ चुनिंदा होनहारों को ही मिलता है. अगर आपने भी यह मुकाम हासिल कर लिया है, तो आइए जानते हैं कि नेट जेआरएफ क्वालिफाई करने के बाद आपके पास कौन से बेहतरीन करियर ऑप्शन हैं.
1. पीएचडी (PhD) और मोटी फेलोशिपJRF पास करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको देश की टॉप यूनिवर्सिटीज (जैसे IIT, JNU, DU) में पीएचडी में डायरेक्ट एडमिशन का मौका मिलता है.
वहीं, रिसर्च के दौरान आपको जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ते. सरकार की तरफ से आपको हर महीने करीब 37,000 से 42,000 (HRA मिलाकर) की फेलोशिप मिलती है, ताकि आप बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी रिसर्च पूरी कर सकें.
2. असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौकाअगर आपका सपना टीचिंग में है, तो नेट जेआरएफ आपकी चाबी है. इस डिग्री के साथ आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए सीधे एलिजिबल हो जाते हैं. कॉलेजों में निकलने वाली वैकेंसी में जेआरएफ कैंडिडेट्स को अतिरिक्त वेटेज (स्कोर) मिलता है, जिससे नौकरी मिलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं.
3. पीएसयू (PSUs) में सीधी नौकरीबहुत कम लोग जानते हैं कि देश की बड़ी सरकारी कंपनियां (PSUs) जैसे IOCL, NTPC, ONGC और HPCL भी नेट जेआरएफ के स्कोर के आधार पर सीधे नौकरियां देती हैं. मैनेजमेंट, एचआर (HR), लॉ और कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन जैसे विषयों के एक्सपर्ट्स को यहां लाखों के पैकेज पर सीधे अधिकारी के पद पर रखा जाता है.
4. रिसर्च विंग और थिंक टैंकआप देश-विदेश के बड़े रिसर्च इंस्टिट्यूट्स, एनजीओ (NGO) या सरकारी थिंक टैंक में बतौर रिसर्च एनालिस्ट या सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट काम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- NEET, CBSE और SSC के बाद अब CUET एग्जाम में भी गड़बड़ी, आखिर करोड़ों छात्रों के भविष्य से कब तक होता रहेगा खिलवाड़?NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं