विज्ञापन

जर्मनी में पढ़ना चाहते हैं तो ये हैं वहां की 6 टॉप यूनिवर्सिटीज, टॉप कोर्स और ऐसा होता है एडमिशन

विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने की इच्छा रखने वाले भारतीय छात्रों के बीच जर्मनी तेजी से लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह है- विश्वस्तरीय शिक्षा, मजबूत रिसर्च इकोसिस्टम, आधुनिक लैब और फ्री शिक्षा.

जर्मनी में पढ़ना चाहते हैं तो ये हैं वहां की 6 टॉप यूनिवर्सिटीज, टॉप कोर्स और ऐसा होता है एडमिशन

विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने की इच्छा रखने वाले भारतीय छात्रों के बीच जर्मनी तेजी से लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह है- विश्वस्तरीय शिक्षा, मजबूत रिसर्च इकोसिस्टम, आधुनिक लैब और फ्री शिक्षा. यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय छात्र जर्मनी का रुख करते हैं.

अगर आप भी जर्मनी जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो पहले ये जान लें कि जर्मनी के कई विश्वविद्यालय दुनिया के शीर्ष संस्थानों में शामिल हैं. इनमें से प्रमुख 6 यूनिव‍र्सिटीज ये हैं- 

1. Technical University of Munich (TUM)

जर्मनी की Technical University of Munich (TUM) इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और टेक्नोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखती है. यहां हर साल कैंपस प्‍लेसमेंट में BMW, Siemens, Audi और SAP जैसी कंपनियां पहुंचती हैं. 

2. Ludwig Maximilian University (LMU Munich)

LMU Munich जर्मनी के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है. यह मेडिसिन, लाइफ साइंस, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, कानून और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के लिए जानी जाती है. यहां रिसर्च पर विशेष जोर दिया जाता है और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कई अंग्रेजी माध्यम के कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं. 

3. Heidelberg University

1386 में स्थापित Heidelberg University जर्मनी का सबसे पुराना विश्वविद्यालय माना जाता है. यह मेडिकल साइंस, बायोलॉजी, फिजिक्स और मानविकी विषयों में शोध के लिए फेमस है. 

4. Humboldt University of Berlin

बर्लिन स्थित Humboldt University शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व रखती है. यहां से कई नोबेल पुरस्कार विजेता जुड़े रहे हैं.  विश्वविद्यालय विशेष रूप से सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, इतिहास और मानविकी विषयों में मजबूत शैक्षणिक परंपरा के लिए जाना जाता है. 

5. Charité – Universitätsmedizin Berlin

अगर आप मेडिकल शिक्षा या स्वास्थ्य विज्ञान में करियर बनाना है, तो Charité – Universitätsmedizin Berlin दुनिया के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में गिना जाता है. यह अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर के रूप में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है. 

6. RWTH Aachen University

इंजीनियरिंग और टेक्निकल शिक्षा के क्षेत्र में RWTH Aachen University का नाम दुनिया के अग्रणी संस्थानों में लिया जाता है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में इसकी विशेष पहचान है. 

भारतीय छात्रों के बीच क्यों बढ़ रही है जर्मनी की लोकप्रियता

विशेषज्ञों के अनुसार, जर्मनी की सार्वजनिक (Public) यूनिवर्सिटीज में अधिकांश पाठ्यक्रमों पर ट्यूशन फीस या तो नहीं होती या कई अन्य देशों की तुलना में काफी कम होती है. छात्रों को सामान्यतः केवल सेमेस्टर कॉन्ट्रिब्यूशन (Semester Contribution) देना पड़ता है. हालांकि, कुछ राज्यों और कुछ विशेष संस्थानों में अलग नियम लागू हो सकते हैं. यही कारण है कि कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्र जर्मनी को प्राथमिकता देते हैं. 

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना हुआ महंगा! स्टूडेंट वीजा फीस में 25% की बढ़ोतरी, भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर

कैसे मिलता है यहां एडमिशन 

जर्मनी की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में प्रवेश प्रतिस्पर्धी होता है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता, भाषा आवश्यकताओं, आवेदन की अंतिम तिथि और फीस संबंधी नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Germany Universities, Germany Universities Free Education, German University, Germany Education, Germany Education Expenses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com