Countries where education is completely free: विदेश में जाकर पढ़ने का सपना हर छात्र देखता है. पर ये सपना पूरा करना आसान नहीं है क्योंकि विदेशों में पढ़ाई के लिए काफी फीस देनी होती है. महंगी ट्यूशन फीस अक्सर इस सपने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है. पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शिक्षा या तो पूरी तरह मुफ्त है या बहुत कम लागत पर उपलब्ध है. इन देशों के विश्वविद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाती है.
ऐसे देश जहां एजुकेशन बिल्कुल फ्री है
जर्मनी
जर्मनी मुफ्त या अत्यंत कम लागत वाली उच्च शिक्षा के लिए सबसे लोकप्रिय देशों में से एक है. यहां के अधिकांश सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती. केवल एक छोटा प्रशासनिक या सेमेस्टर शुल्क देना पड़ता है. इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जर्मनी में पढ़ाई करने छात्र जाते हैं.
Top Universities: Technical University of Munich, Ludwig Maximilian University of Munich, University of Heidelberg
नॉर्वे
नॉर्वे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में बिना ट्यूशन फीस के पढ़ाई का अवसर देता है. हालांकि यहां रहने का खर्च अपेक्षाकृत अधिक है, फिर भी विश्वस्तरीय शिक्षा और सुरक्षित वातावरण यहां कई छात्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित करता है.
Top Universities: University of Oslo, University of Bergen, Norwegian University of Science and Technology
चीन का Gaokao या भारत का JEE: कौन सा दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम
फिनलैंड
ये देश अपनी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली के लिए विश्वभर में जाना जाता है. यूरोपीय संघ (EU/EEA) के छात्रों के लिए शिक्षा निःशुल्क है, जबकि अन्य देशों के छात्रों के लिए कई छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं, जो फीस का बड़ा हिस्सा कवर कर सकती हैं.
Top Universities: University of Helsinki, Aalto University, University of Turku
स्वीडन
स्वीडन में भी EU/EEA छात्रों के लिए ट्यूशन फीस नहीं है. गैर-यूरोपीय छात्रों के लिए फीस लागू होती है, लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय अनेक छात्रवृत्ति योजनाएं प्रदान करते हैं.
Top Universities: Karolinska Institutet, Lund University, Stockholm University
ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया में सार्वजनिक विश्वविद्यालयों की फीस काफी कम है. यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों को यूरोप के अन्य कई देशों की तुलना में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है. कला, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में ऑस्ट्रिया की विशेष पहचान है.
Top Universities: Medical University of Vienna, University of Vienna, Medical University of Graz
डेनमार्क और आइसलैंड
डेनमार्क और आइसलैंड भी ऐसे देश हैं जहां शिक्षा लागत अपेक्षाकृत कम है और कई छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं. डेनमार्क अपनी आधुनिक शिक्षा प्रणाली और उच्च जीवन स्तर के लिए जाना जाता है, जबकि आइसलैंड पर्यावरण विज्ञान और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषयों में लोकप्रिय है.
क्या 12वीं में कम नंबर हों तो भी विदेश जाकर पढ़ सकते हैं?
ट्यूशन फीस नहीं यहां होता है खर्च
हालांकि इन देशों में ट्यूशन फीस बहुत कम या शून्य हो सकती है, लेकिन छात्रों को रहने, भोजन, स्वास्थ्य बीमा और यात्रा जैसे खर्च करने पड़ते हैं. हालांकि इनमें से कई देश छात्रों को पार्ट-टाइम काम करने की अनुमति देते हैं, जिससे वे अपने खर्चों का कुछ हिस्सा स्वयं वहन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं