Space Technology Competition : अगर आप इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी या स्पेस साइंस के स्टूडेंट हैं और आपके पास कोई ऐसा आइडिया है जो लोगों की जिंदगी आसान बना सकता है, तो आपको सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी Viasat बड़ा मौका दे रही है. वायासैट ‘Space for Good India Challenge 2026' नाम से एक कंपीटीशन कराने जा रही है. इसके जरिए देशभर की यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को स्पेस और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के लिए यूनिक आइडियाज देने के लिए आमंत्रित किया गया है. बता दें जो इस प्रतियोगिता में जीतेगा उसे 5 लाख रुयये की इनाम राशि भी दी जाएगी. तो चलिए जानते हैं इस कंपीटीशन से जुड़ी फुल डिटेल...
किन विषयों पर किया जा सकता है काम?
प्रतियोगिता के तहत छात्र सैटेलाइट कनेक्टिविटी, आपदा प्रबंधन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में डिजिटल पहुंच, साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष तक टिकाऊ पहुंच जैसे विषयों पर अपने आइडियाज प्रजेंट कर सकते हैं.
इसके अलावा, कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में बेहतर संचार और कनेक्टिविटी से जुड़े समाधान भी इस चुनौती का हिस्सा हैं. आयोजकों का मानना है कि युवाओं के पास ऐसे नए विचार हो सकते हैं जो समाज की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने में मदद करें.
जीतने वाले को मिलेंगे लाखों
इस प्रतियोगिता में फर्स्ट आने वाले स्टूडेंट को 5 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी. वहीं, दूसरी पोजीशन लाने वाले को 3.75 लाख रुपये और तीसरे पर रहने वाले पार्टीसिपेंट को 2.75 लाख रुपये दिए जाएंगे.
इसके अलावा विनर्स को स्पेस और टेक्नोलॉजी सेक्टर के एक्सपर्ट्स से मिलने और अपने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने का अवसर भी मिलेगा.
कैसे होगी प्रतियोगिता
यह कई स्टेप्स में होगी. शुरुआत में प्रतिभागियों को अपने आइडिया डिजिटल माध्यम से जमा करने होंगे. फिर सिलेक्टेड पार्टिसिपेंट्स को Viasat के एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप मिलेगी, जिससे वे अपने विचारों को और मजबूत बना सकेंगे.
लास्ट स्टेप में फाइनलिस्ट एक्सपर्ट्स की जूरी के सामने अपने प्रोजेक्ट पेश करेंगे. फाइनल प्रेजेंटेशन और अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी क्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Delhi School Fees 2026-27: अब मनमानी फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल, जानिए दिल्ली सरकार के नए नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं