विज्ञापन

Delhi University Direct Admission 2026: CUET के बिना इन 11 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, यहां देखिए कॉलेज लिस्ट

DU Admission Without CUET : आवेदन के दौरान छात्रों को अपनी 12वीं की मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज संबंधित कॉलेज में जमा करने पड़ सकते हैं. अंतिम चयन सीटों की उपलब्धता और मेरिट के आधार पर होगा.

Delhi University Direct Admission 2026: CUET के बिना इन 11 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, यहां देखिए कॉलेज लिस्ट
वे छात्र जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा पास कर ली है और अभी तक किसी स्नातक कोर्स में दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे इन रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Delhi University News : जिन स्टूडेंट्स को CUET UG के जरिए दाखिला नहीं मिल पाया था, अब दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) उन छात्रों को एक और मौका दे रहा है. रेग्यूलर एडमिशन प्रोसेस पूरी होने के बाद कई कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्सेस की कुछ सीटें खाली रह गई हैं. इन्हीं सीटों को भरने के लिए DU के 11 कॉलेज अब छात्रों को डायरेक्ट 12वीं कक्षा के नंबर के आधार पर एडमिशन देने की तैयारी कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं उन कॉलेज की लिस्ट और किन नियमों के अनुसार स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे. 

दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार, खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए सिलेक्टेड कॉलेज मेरिट के आधार पर दाखिला देंगे. यानी छात्रों के कक्षा 12 के अंकों को ध्यान में रखते हुए एडमिशन प्रोसेस पूरी की जाएगी. हालांकि, हर कॉलेज अपने-अपने कोर्स और सीटों के अनुसार पात्रता शर्तें तय करेगा.

यह भी पढ़ें- IIT से पढ़ाई के बाद चुनी सिविल सर्विस की राह, पांच IAS-IPS अफसरों की कहानी

इन 11 कॉलेजों में होगा CUET के बिना एडमिशन

  1. कालिंदी कॉलेज
  2. लक्ष्मीबाई कॉलेज
  3. ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (शाम)
  4. पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज (शाम)
  5. अदिति महाविद्यालय
  6. श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स
  7. राजधानी कॉलेज
  8. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज
  9. विवेकानन्द कॉलेज
  10. श्याम लाल कॉलेज
  11. भगिनी निवेदिता कॉलेज

कौन कर सकता है आवेदन?

वे छात्र जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा पास कर ली है और अभी तक किसी यूजी कोर्स में दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे इन खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, ऐसे उम्मीदवार जिन्हें CUET UG में अपेक्षित अंक नहीं मिले और नियमित राउंड में सीट नहीं मिल सकी, उनके लिए भी यह एक बड़ा मौका है.

आवेदन के दौरान छात्रों को अपनी 12वीं की मार्कशीट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स रिलेटेड कॉलेज में जमा करने पड़ सकते हैं. फाइनल सिलेक्शन सीटों की उपलब्धता और मेरिट के आधार पर होगा. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पसंदीदा कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर इससे जुड़ी अपडेट के लिए नजर बनाए रखें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com