केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET UG 2026 AIR 2 रैंक होल्डर पांशुल बंसल से मुलाकात की. साथ ही उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक हासिल किए हैं. वहीं पंजाब के आर्यन गुप्ता ने भी इतने ही अंक हासिल किए हैं, लेकिन उन्हें पहली रैंक दी गई है. टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर पांशुल की दूसरी रैंक आई है. धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो भी शेयर की. जिसके साथ पांशुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा जताया कि वे अपनी सेवा के जरिए से देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सार्थक योगदान देंगे.
Met Panshul Bansal from Haryana, who has secured AIR 2 in NEET UG 2026. Congratulated him on this outstanding achievement and wished him success in his career .
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 19, 2026
His accomplishment reflects the dedication, perseverance and aspiration of India's young minds. I am confident he… pic.twitter.com/siO8NhoE7l
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "हरियाणा के पंशुल बंसल से मिला, जिन्होंने नीट-यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है. उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके करियर में सफलता की कामना की."
11.21 लाख उम्मीदवार ने दिया था एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. पेपर लीक के बाद 3 मई की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद 21 जून को नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई. इन एग्जाम में 11.21 लाख उम्मीदवार ने हिस्सा लिया था. एग्जाम में महिला उम्मीदवारों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है और योग्य उम्मीदवारों में उनकी हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक है.
टॉप प्रदर्शन करने वालों में से अधिकतर की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है. टॉप स्कोरर्स में 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं. जिनमें से 93 प्रतिशत पहली बार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं