Defence Training : दिल्ली की महिलाओं और लड़कियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने के मकसद से फ्री सेल्फ डिफेंस समर कैंप शुरू करने का ऐलान किया है. इस कैंप में महिलाएं बिना किसी फीस के खुद को सुरक्षित रखने के तरीके सीख सकेंगी. खास बात ये है कि इसमें स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से लेकर कामकाजी महिलाएं और गृहिणियां भी हिस्सा ले सकती हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस पहल का मकसद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और मुश्किल हालात में सही तरीके से प्रतिक्रिया देना सिखाना है. कैंप को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
भारत में इन डिग्रियां के पास है सबसे कम नौकरी? रिपोर्ट के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
कब से शुरू होगा ट्रेनिंग कैंप
दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये समर कैंप 29 मई 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक चलेगा. ट्रेनिंग रोज सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होगी. हालांकि रविवार को कैंप नहीं लगाया जाएगा. इस कैंप को 22वें समर कैंप 2026 का हिस्सा बताया गया है. इसमें महिलाओं को अलग-अलग तरह की सेल्फ डिफेंस तकनीक सिखाई जाएंगी, ताकि वे किसी भी खतरे की स्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें.
रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी
इस कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन 4 मई से शुरू हो चुका है और 20 मई 2026 तक चलेगा. इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकती हैं. दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि कैंप पूरी तरह फ्री रहेगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी और रविवार को बंद रहेगी. महिलाओं की सुविधा के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं.
क्या-क्या सिखाया जाएगा
कैंप में महिलाओं को प्रैक्टिकल सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा महिला सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर जागरूकता सेशन भी आयोजित होंगे. सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए स्ट्रीट प्ले जैसी एक्टिविटीज भी कराई जाएंगी. अधिकारियों का कहना है कि ये कैंप महिलाओं को सिर्फ शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने में मदद करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं