विज्ञापन

दिल्ली के बच्चों को मिलने वाला है यह 'स्पेशल पासपोर्ट', 23 जगहों पर जाकर स्टांप लगाओ और जीतो बंपर इनाम!

Heritage Passport Program : दिल्ली सरकार कक्षा 4 से 6 के छात्रों को पासपोर्ट-स्टाइल बुकलेट देगी, जिसमें 23 ऐतिहासिक स्थलों के दौरे पर स्टांप मिलेंगे. सभी स्थल घूमने वाले छात्रों को सम्मान और अवार्ड्स दिए जाएंगे.

दिल्ली के बच्चों को मिलने वाला है यह 'स्पेशल पासपोर्ट', 23 जगहों पर जाकर स्टांप लगाओ और जीतो बंपर इनाम!
अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोग्राम 15 अगस्त के बाद शुरू किए जाने की संभावना है, जो लगभग 6 महीने तक चल सकता है.

Heritage Passport Program : दिल्ली सरकार ने छात्रों को राजधानी की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल शुरू करने का फैसला किया है. इस योजना के जरिए कक्षा 4 से 6 तक के छात्रों को पासपोर्ट की तरह दिखने वाली एक स्पेशल बुकलेट दी जाएगी, जिसकी मदद से वे दिल्ली के 23 प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और म्यूजियम्स की सैर कर सकेंगे. सरकार का मकसद बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों से रु-ब-रू कराना है, ताकि वे दिल्ली के इतिहास को करीब से समझ सकें.

पासपोर्ट की तरह होगी बुकलेट

दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) और शिक्षा विभाग इस योजना को लेकर आए हैं. इस स्पेशल बुकलेट का फॉर्मेट एक असली पासपोर्ट जैसा होगा. इसके पहले पेज पर छात्र की फोटो और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होगी. बुकलेट के अंदर दिल्ली के 23 ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी और ब्रीफ समरी होगी. छात्र  जब किसी स्मारक या म्यूजियम का दौरा करेंगे, तो उन्हें वहां एक स्टांप प्राप्त होगा. इस स्टांप को लगाने की जगह भी इस बुकलेट में होगी. 

15 अगस्त के बाद शुरू हो सकती है योजना

अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोग्राम 15 अगस्त के बाद शुरू किए जाने की संभावना है, जो लगभग 6 महीने तक चल सकता है. इस दौरान छात्रों को सभी 23 स्थलों का दौरा कर अपने पासपोर्ट में स्टांप इकट्ठा करने का अवसर मिलेगा. योजना का मकसद बच्चों को परिवार के साथ वीकेंड में ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा के लिए प्रेरित करना है, जिससे सीखने की प्रक्रिया ज्यादा रोचक और प्रैक्टिकल बन सके. शिक्षा विभाग और स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों के सहयोग से छात्रों को स्कूलों में ये पासपोर्ट बुकलेट मुहैया कराई जा सकती है.

सभी 23 स्थल पूरे करने पर मिलेगा सम्मान

इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि जो छात्र तय पीरियड के भीतर सभी 23 स्थलों का दौरा कर अपने पासपोर्ट में सभी स्टांप इकट्ठा कर लेंगे, उन्हें दिल्ली टूरिज्म  डिपार्टमेंट की ओर से सम्मानित किया जाएगा. छात्रों को अपने पासपोर्ट को सेंट्रल रिजर्वेशन सिस्टम (CRS) ऑफिस में जमा करना होगा. अभियान समाप्त होने के बाद ड्रॉ के माध्यम से चयनित छात्रों को प्राइज मनी और खास सम्मान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- वकीलों के लिए कैसे वरदान बन सकता है AI? जानें कौन से काम हो जाएंगे आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Heritage Sites, Heritage Passport Program
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com