विज्ञापन

Delhi EWS Admission 2026: EWS एडमिशन की फाइनल लॉटरी जारी, ऐसे देखें बच्चे को कौन सा स्कूल मिला

Delhi EWS Admission 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. नर्सरी, KG और कक्षा 1 में 4,144 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं. अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कूल अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं.

Delhi EWS Admission 2026: EWS एडमिशन की फाइनल लॉटरी जारी, ऐसे देखें बच्चे को कौन सा स्कूल मिला
जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आया है, उनके माता-पिता को अब आवंटित स्कूल में जाकर दस्तावेजों की जांच (Verification) और प्रवेश की बाकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

Nursery Admission Delhi 2026 : दिल्ली में EWS के तहत स्कूल में दाखिले का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने नर्सरी, KG और कक्षा 1 में दाखिले के लिए फाइनल लॉटरी रिजल्ट जारी कर दिया है. अब माता-पिता घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं कि उनके बच्चे को किस स्कूल में सीट मिली है. इसके लिए उन्हें EWS एडमिशन पोर्टल ewsadmissions.delhi.gov.in पर जाना होगा. तो चलिए जानते हैं कैसे रिजल्ट देखना है और सीट मिलने के बाद आगे की प्रोसेस क्या है..

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ewsadmissions.delhi.gov.in वेबसाइट खोलें.
  • होमपेज पर "Circulars" सेक्शन में जाएं.
  • अपनी कक्षा और कैटेगरी के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब आप PDF डाउनलोड करिए.
  • उसमें बच्चे का नाम या एप्लिकेशन नंबर भरें.
  • अब आप रिजल्ट की कॉपी सेव करके रख लीजिए.

कितने बच्चों को मिला स्कूल?

शिक्षा निदेशालय के अनुसार, फाइनल ड्रॉ में:

नर्सरी में 1,306 EWS/DG और 3 CWSN स्टूडेंट्स को स्कूल मिला.
KG में 586 EWS/DG और 1 CWSN स्टूडेंट्स को स्कूल मिला.
कक्षा 1 में 2,233 EWS/DG और 15 CWSN छात्रों को स्कूल अलॉट किए गए.

यानी नर्सरी से लेकर 1 तक कुल मिलाकर 4,144 बच्चों को स्कूल अलॉट हुआ है.

अब आगे क्या करना है?

जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आया है, उनके माता-पिता को अब स्कूल में जाकर डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन (Verification) और एडमिशन प्रोसेस पूरी करनी होगी.

इसके लिए स्कूल द्वारा मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे. साथ ही एडमिशन की लास्ट डेट और अन्य नियमों की जानकारी संबंधित स्कूल से लेनी होगी.

कक्षा 3 से 9 वालों के लिए भी अपडेट

शिक्षा विभाग ने कक्षा 3 से 9 तक EWS/फ्रीशिप एडमिशन के लिए भी ड्रॉ रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इसकी लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.

यह भी पढ़ें- UPPSC PCS 2025 Interview पर हाईकोर्ट की मुहर, इस तारीख से शुरू होंगे इंटरव्यू, ये डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com