विज्ञापन

दिल्ली में ग्रुप-C सरकारी नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत रिजर्वेशन की मिली मंजूरी

दिल्ली सरकार ने ग्रुप 'C' सरकारी नौकरियों में पूर्व-अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण को मंजूरी दी. जानिए पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन और जेल वार्डन समेत किन पदों पर मिलेगा फायदा.

दिल्ली में ग्रुप-C सरकारी नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत रिजर्वेशन की मिली मंजूरी
दिल्ली में ग्रुप-C की सरकारी नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत रिजर्वेशन को मंजूरी

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है. दिल्ली सरकार ने ग्रुप 'C' के खाली सरकारी पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व-अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब पूर्व-अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी पाना काफी आसान हो जाएगा.

किन-किन पदों पर मिलेगा फायदा?

इस नई आरक्षण नीति के तहत पूर्व-अग्निवीरों को कई महत्वपूर्ण विभागों में सीधी भर्ती का मौका मिलेगा. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल
  • फायरमैन
  • जेल वार्डन
  • फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक)
  • वाइल्डलाइफ गार्ड

उपराज्यपाल ने की समीक्षा

इस योजना को जल्द से जल्द और सही तरीके से जमीन पर उतारने के लिए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एक अहम बैठक की. उन्होंने मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर इस आरक्षण नीति को लागू करने की पूरी योजना की समीक्षा की है. अच्छी बात यह है कि इस कोटे के तहत भर्ती देश के सभी योग्य पूर्व-अग्निवीरों के लिए खुली होगी.

यह भी पढ़ें- Central Bank में 4500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

लेखक के बारे में
img
इशिका वर्मा
संवाददाता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com