विज्ञापन

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: सेकेंड बोर्ड Time table हुआ जारी, जानिए कौन Exam दे सकता है कौन नहीं ?

CBSE कक्षा 10 फेज 2 परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू हो रही है. जानें डेटशीट, पात्रता नियम और अंक सुधारने के सुनहरे अवसर के बारे में पूरी जानकारी.

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: सेकेंड बोर्ड Time table हुआ जारी, जानिए कौन Exam दे सकता है कौन नहीं ?
 बोर्ड द्वारा अनुमति प्राप्त स्पोर्ट्स छात्र और प्रथम/तृतीय अवसर वाले कंपार्टमेंट छात्र भी इसमें बैठ सकते हैं.

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए 'सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026' की डेट शीट जारी कर दी है. सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिल रहा है, ताकि वे अपने स्कोर में सुधार कर सकें और उन पर पढ़ाई का बोझ कम हो.

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: क्या है परीक्षा का शेड्यूल?

डेट सीट पीडीएफ यहां देखें

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: सेकेंड बोर्ड एग्जाम कौन दे सकता है? 

मार्क्स सुधार (Improvement)

 वे छात्र जो पहले फेज में बैठे थे और अधिकतम 3 विषयों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा सहित) में अपने अंक सुधारना चाहते हैं.

कंपार्टमेंट छात्र

जिन्हें पहले फेज में 'कंपार्टमेंट' मिला है या जो 2025 के कंपार्टमेंट कैटेगरी में थे.

विशेष छूट

 बोर्ड द्वारा अनुमति प्राप्त स्पोर्ट्स छात्र और प्रथम/तृतीय अवसर वाले कंपार्टमेंट छात्र भी इसमें बैठ सकते हैं.

कौन नहीं दे सकता है एग्जाम

वे छात्र जो पहले फेज में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित थे, वे इस परीक्षा के पात्र नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE का बड़ा ऐलान, अब स्कूलों में रटना बंद, बदलेगा पढ़ाई का पूरा अंदाज, देखें क्या है नई 'Skill Labs' पॉलिसी

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 10 Phase 2 Exam, CBSE Date Sheet 2026, Improvement Exam Class 10, CBSE Compartment Exam 2026, CBSE 10th Result Improvement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com