विज्ञापन

ISC, ICSE Result 2026: CISCE 10वीं और 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा पास पर्सेंटेज

ISC, ICSE Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट का लिंक CISCE की वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है.

ISC, ICSE Result 2026: CISCE 10वीं और 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा पास पर्सेंटेज
ISC, ICSE Result 2026: इस वर्ष लगभग 4 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है.

ISC, ICSE Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 30 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. इस साल लगभग 4 लाख छात्रों ने ये परीक्षा दी थी. (ICSE यानी 12वीं क्लास की परीक्षा में करीब 2.6 लाख छात्र शामिल हुए थे. जबकि  ISC यानी 10वीं क्लास में 1.5 लाख छात्र शामिल हुए थे.  ICSE (10वीं) के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स  33% और ISC (12वीं) के लिए न्यूनतम 35% अंक अनिवार्य हैं. 

कहां देखें रिजल्ट

 छात्र अपना स्कोरकार्ड results.cisce.org और cisce.org पर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और SMS सेवा भी उपलब्ध है. 

कैसा रहा 10वीं और 12वीं का रिपोर्ट कार्ड?

इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन असाधारण रहा है. अगर हम आंकड़ों पर नज़र डालें, तो सफलता की कहानी कुछ इस तरह है:

ISC (कक्षा 12वीं)

कुल पास प्रतिशत 99.13% रहा. यहां लड़कियों ने 99.48% के साथ बाजी मारी, जबकि लड़कों का प्रतिशत 98.81% रहा.

ICSE (कक्षा 10वीं)

यहां कुल पास प्रतिशत 99.18% दर्ज किया गया. लड़कियों ने 99.46% और लड़कों ने 98.93% सफलता हासिल की.

इन आंकड़ों से साफ है कि लड़कों और लड़कियों के बीच का अंतर कम हो रहा है, जो समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICSE Result Topper Name, ISC Result Topper Name CISCE Result, Cisce 10th Result, CISCE 12th Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com