CBSE 10th 12th Supplementary Exams 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा कल से शुरू हो रही है. इस परीक्षा में वे स्टूडेंट्स शामिल होंगे जो मेन परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे. सीबीएसई ने एग्जाम की डेटशीट पहले ही जारी कर दी है. सीबीएसई ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. 15 जुलाई से शुरू होने वाली ये सप्लीमेंट्री परीक्षा 22 जुलाई 2025 तक चलेगी. 12वीं की परीक्षा केवल 1 दिन के लिए होगी. एग्जाम पहली पाली 10.30 बजे शुरू होगी और 1.30 में खत्म हो जाएगी.
स्टूडेंट्स सभी नियमों का करें पालन
सीबीएसई सप्लीमेंट्री की पहले दिन की परीक्षा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की होगी. 12वीं की सभी विषयों की परीक्षा (जिस विषय में कंपार्ट लगा है) एक ही दिन में संपन्न करा ली जाएगी।बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के साथ शामिल होने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए हैं. एग्जाम के लिए कुछ गाइडलाइन जारी किया है, उन सभी नियमों का पालन करना जरूरी है, स्टूडेंट को एग्जाम हॉल में किसी भी तरह का कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना मना है. कोई चिट आदि पकड़े जाने पर विरुद्ध यूएफएम (अनुचित साधन) नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इतने लाख छात्र हुए थे परीक्षा में पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड की मेन्स परीक्षाओं के नतीजे 13 मई, 2025 को घोषित किए थे. 12वीं में 17.04 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 16.92 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 14.96 लाख छात्र पास हुए थे, जिससे कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा.10वीं में 23.85 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 23.71 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 22.21 लाख छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 93.66 प्रतिशत रहा.
ये भी पढ़ें-UGC NET June 2025 Result: कब जारी होगा यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं