विज्ञापन

CBSE के छात्र बिना Aadhaar नहीं करवा पाएंगे री-इवैल्यूएशन, कार्ड नहीं होने पर करना होगा ये काम

Aadhar Is Mandatory For CBSE Re-evaluation Process : CBSE ने री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन पोर्टल 2 जून को लाइव कर दिया है. अब आवेदन के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य है. छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

CBSE के छात्र बिना Aadhaar नहीं करवा पाएंगे री-इवैल्यूएशन, कार्ड नहीं होने पर करना होगा ये काम
री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए आधार कार्ड जरूरी

Aadhar Is Mandatory For CBSE Re-evaluation Process : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी (CBSE) ने उन लाखों छात्रों को राहत दी है, जो अपने बोर्ड एग्जाम रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं और री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन का इंतजार कर रहे हैं. टेक्निकल दिक्कतों के चलते कुछ दिन बंद रहने के बाद सीबीएसई ने आखिरकार 2 जून की सुबह 4:42 बजे अपना मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल लाइव कर दिया है. छात्र अब इसके जरिए आवेदन कर सकते हैं और अपने मार्क्स की दोबारा जांच या री-इवैल्यूएशन के लिए रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं. इसके साथ ही बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस कॉपी री-चेकिंग के प्रोसेस के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा. 

अब आधार वेरिफिकेशन हुआ जरूरी

इस बार CBSE ने सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस में अब आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar Verification) अनिवार्य कर दिया गया है. बोर्ड के अनुसार, आवेदन करने वाले छात्र को आधार से वेरिफिकेशन करना होगा ताकि किसी भी तरह की फर्जीवाड़ा या गलत पहचान की संभावना को रोका जा सके.

आधार नहीं होने पर क्या करें?

CBSE ने उन छात्रों को भी राहत दी है जिनके पास अपना आधार कार्ड नहीं है. ऐसे मामलों में छात्र अपने माता-पिता, गार्जियन या किसी रिश्तेदार की आधार डिटेल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस स्थिति में आधार से जुड़ी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और लिंग उसी व्यक्ति से मेल खाना अनिवार्य होगा, जिसका आधार नंबर इस्तेमाल किया जा रहा है.

सुरक्षा पर जोर

CBSE का यह कदम री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आधार बेस्ड वेरिफिकेशन से छात्रों की आइडेंटिटी सुनिश्चित होगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिजिटल सिस्टम के साथ आधार लिंकिंग से भविष्य में आवेदन प्रक्रिया और ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगी, जिससे छात्रों को बेहतर अनुभव मिलेगा.

वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू

छात्र इस लिंक https://cbse.gov.in/newsite_old/rchk.html की मदद से री-इवैल्यूएशन के आवेदन कर सकते हैं. पिछले दिन हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण वेबसाइट कुछ समय के लिए बंद हो गई थी, जिसे अब पूरी तरह ठीक कर दिया गया है.

CBSE Re-evaluation: लॉगिन फेल होने की शिकायतों के बीच CBSE का दावा- 'एकदम ठीक चल रहा री-इवैल्यूएशन पोर्टल'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE Reevaluation Portal, CBSE Reevaluation Aadhaar, CBSE Reevaluation Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com