विज्ञापन

CBSE ने 17 फरवरी से शुरू होनेवाले बोर्ड एग्जाम से पहले जारी की जरूरी एडवाइजरी, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स एक बार जरूर पढ़ें

CBSE Board Exams 2026 Advisory: CBSE बोर्ड ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को गाइड करें. स्टूडेंट्स अपने एग्जाम सेंटर पहले से देख लें. ताकि एग्जाम वाले दिन एग्जाम सेंटर खोजने में दिकक्त न हो.

CBSE ने 17 फरवरी से शुरू होनेवाले बोर्ड एग्जाम से पहले जारी की जरूरी एडवाइजरी, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स एक बार जरूर पढ़ें
एग्जाम सेंटर में एंट्री सिर्फ सुबह 10 बजे तक ही मिलेगी.

CBSE Board Exams 2026 Advisory: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बोर्ड एग्जाम को लेकर जरूरी एडवाइजरी जारी की है. ये एडवाइजरी 17 फरवरी, 2026 से शुरू होने वाली क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं से पहले जारी की गई है. स्कूलों, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स एक बार जरूर इस एडवाइजरी को अच्छे से पढ़ लें. एडवाइजरी में कहा गया है, "एग्जाम के दौरान नेशनल और इंटरनेशनल समिट, हाई-लेवल मीटिंग और दूसरे प्रोग्राम के चलते कई जगहों पर रूट डायवर्जन हो सकते हैं. इसलिए एग्जाम के लिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को एक बार जरूर पढ़ लें. अलग-अलग हिस्सों में जाम, रूट डायवर्जन से एग्जाम सेंटर में पहुंचने में देरी हो सकती है."

46 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

इस साल, पूरे भारत और 26 देशों में CBSE बोर्ड एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 46 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे. एग्जाम सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे. स्टूडेंट्स को सुबह 10:00 बजे तक अपने-अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचाना होगा. CBSE ने  एडवाइजरी में कहा है, सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे CBSE के निर्देशों के अनुसार, एग्जाम सेंटर पर समय पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलें.

बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स से रिक्वेस्ट की है कि वे लोकल हालात, ट्रैफिक, मौसम और घर से सेंटर की दूरी को ध्यान में रखते हुए  अपनी यात्रा प्लान करें. एग्जाम सेंटर में एंट्री सिर्फ सुबह 10 बजे तक ही मिलेगी. लेट होने पर एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं मिलेगा.

बोर्ड ने सभी स्कूलों से भी कहा है कि वे पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को गाइड करें. स्टूडेंट्स अपने एग्जाम सेंटर पहले से देख लें. ताकि एग्जाम वाले दिन एग्जाम सेंटर खोजने में दिकक्त न हो.

ये भी पढ़ें-CBSE Board Exam 2026: अब कंप्यूटर पर चेक होंगी 12वीं की कॉपियां, बोर्ड ने बदला नियम

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exams Advisory, CBSE Advisory, CBSE Exam Reporting Time, CBSE Board Exams Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com