विज्ञापन

CBSE ने मिडिल ईस्ट में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कीं, 12वीं का 7 मार्च को होने वाला पेपर स्थगित

CBSE ने क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए, शनिवार, 7 मार्च, 2026 को होने वाली परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है और रिवाइज्ड तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी.

CBSE ने मिडिल ईस्ट में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कीं, 12वीं का 7 मार्च को होने वाला पेपर स्थगित
CBSE ने पश्चिम एशिया के देशों में 7 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा स्थगित की

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में बढ़ते तनाव के बीच 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों - बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है.'' उन्होंने बताया कि सीबीएसई इन अभ्यर्थियों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका जल्द घोषित करेगी.

क्लास 12 का पेपर पोस्टपोन किया गया

क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए, शनिवार, 7 मार्च, 2026 को होने वाली परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है और रिवाइज्ड तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. बोर्ड ने यह भी कहा कि वह 7 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और 9 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में आगे के निर्देश जारी करेगा.  इससे पहले बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए 2, 5 और 6 मार्च को क्षेत्रीय स्तर पर निर्धारित परीक्षा स्थगित कर दी थी. CBSE ने सभी क्लास 12 के स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे अपने स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में रहें. आगे के अपडेट के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट को ध्यान से फॉलो करें. 

गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए थे जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए. इस सैन्य हमले के बाद ईरान ने कई खाड़ी देशों, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं, में स्थित इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू कर दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Cancels Class 10 Board Exams, CBSE 10 Board Exams Cancel, CBSE Middle East, Middle East Cbse School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com