CBSE 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले हैं. इस साल CBSE, भारत और विदेश के 26 देशों के 31,000 से ज़्यादा एफिलिएटेड स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड एग्जाम 2026 कराएगा. भारत और विदेश में 8,074 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. उम्मीद है कि लगभग 46 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम देने वाले हैं. CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए स्टूडेंट्स ने तैयारी शुरू क दी हैं. जो भी छात्र इस साल ये एग्जाम देने वाले हैं उन्हें एग्जाम से जुड़े नियम भी पता होने चाहिए. इन्हीं नियमों से एक ड्रेस कोड से जुड़ा हुआ है.
CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 ड्रेस कोड
CBSE ने एग्जाम के दौरान डिसिप्लिन और ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड का नियम भी रखा है. नियम के अनुसार हर स्टूडेंट को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा. CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 ड्रेस कोड के अनुसार CBSE क्लास 10 और 12 के एग्जाम देने वाले रेगुलर स्टूडेंट्स को अपनी पूरी स्कूल यूनिफॉर्म पहननी होगी.
लड़कियों को भी अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा. बड़े इयररिंग पायल, ब्रेसलेट, नेकलेस जैसी ज्वेलरी न पहनें. पैरों में स्कूल यूनिफॉर्म से जुड़े जूते ही होने चाहिए.
याद रखें की अगर कोई छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में एग्जाम देने आता है, तो उसे पेपर देने से रोका जा सकता है. इसलिए स्कूल यूनिफॉर्म में ही एग्जाम देने जाए. अपने साथ अपना एडमिट कार्ड भी लेकर जाएं. एग्जाम सेंटर पर बताए गए समय पर ही पहुंच. लेट होने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
10वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार होंगी
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के अनुसार, क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार होंगी. इस सिस्टम से स्टूडेंट्स अपने स्कोर सुधारने या किसी फेल हुए सब्जेक्ट को क्लियर करने के लिए दोबारा मौका मिलेगा. इस स्कीम के तहत, कोई भी स्टूडेंट 15 मई से 1 जून, 2026 तक होने वाली दूसरी परीक्षा में ज़्यादा से ज़्यादा तीन सब्जेक्ट में सुधार के लिए बैठ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं