विज्ञापन

CBSE Result 2026: मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी की खबरों पर बोर्ड ने दी सफाई, जानें क्या है सच

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा अपडेट. बोर्ड ने तकनीकी गड़बड़ी की खबरों को नकारा. जानें कब आएगा रिजल्ट और क्या है नया OSM सिस्टम.

CBSE Result 2026: मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी की खबरों पर बोर्ड ने दी सफाई, जानें क्या है सच
बोर्ड के अनुसार, कॉपी चेक कर रहे शिक्षकों का फीडबैक काफी सकारात्मक है.

CBSE Board Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. जहां एक ओर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी की खबरें चल रही थीं, वहीं अब बोर्ड ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से चल रही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

क्या था विवाद और क्या है बोर्ड का जवाब?

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सीबीएसई के नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में तकनीकी खामियां आ रही हैं, जिससे रिजल्ट में देरी हो सकती है. इस पर पूर्ण विराम लगाते हुए परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि ये खबरें तथ्यों से कोसों दूर हैं. उन्होंने बताया कि इस साल लागू किया गया फुल-स्केल OSM सिस्टम पिछले सालों की तुलना में कहीं अधिक बेहतर और सटीक तरीके से काम कर रहा है.

शिक्षकों ने भी सराहा नया सिस्टम

बोर्ड के अनुसार, कॉपी चेक कर रहे शिक्षकों का फीडबैक काफी सकारात्मक है. शिक्षक इस डिजिटल सिस्टम से खुश हैं क्योंकि यह पारदर्शी और तेज है. संयम भारद्वाज ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह शेड्यूल के अनुसार चल रही है और इसमें किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है.

इस तारीख को आ सकता है रिजल्ट

 बोर्ड ने संकेत दिया है कि मई के तीसरे हफ्ते में परिणाम घोषित किए जा सकते हैं. हालांकि, बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि नतीजे तभी जारी होंगे जब पूरी तैयारी मुकम्मल हो जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं के ये छात्र नहीं दे पाएंगे JEE और NEET की परीक्षा, ये है नंबर का पूरा गेम


 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE 12th Result 2026, CBSE Board Exam Results, Class 12 Result Date, Sanyam Bhardwaj CBSE, CBSE OSM System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com