विज्ञापन

CBSE 12वीं के ये छात्र नहीं दे पाएंगे JEE और NEET की परीक्षा, ये है नंबर का पूरा गेम

JEE NEET After 12th Class Result: जो छात्र IIT और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए केवल 12वीं पास करना काफी नहीं है. बल्कि JEE और NEET जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने के लिए कुछ तय मार्क्स लाने जरूरी हैं.

CBSE 12वीं के ये छात्र नहीं दे पाएंगे JEE और NEET की परीक्षा, ये है नंबर का पूरा गेम
JEE and NEET After 12th Class Result: 12वीं में कम से कम इतने नंबर लाना जरूरी

Eligibility Criteria for JEE and NEET After 12th Class Result : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. लेकिन जो छात्र IIT और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समझना जरूरी है कि केवल 12वीं पास करना ही काफी नहीं होता. JEE और NEET जैसे बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए कुछ खास एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी तय किए गए हैं. अगर छात्र इन इन्हें पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें JEE और NEET में शामिल होने से रोका जा सकता है.

JEE और NEET के लिए 12वीं में जरूरी मार्क्स 

JEE Main 2026 और NEET 2026 में शामिल होने के लिए छात्रों को 12वीं में कुछ न्यूनतम क्राइटेरिया पूरे करने होंगे. इनमें शामिल हैं - 

JEE Main : सामान्य वर्ग (General category) के छात्रों को 12वीं में कम से कम 75% मार्क्स या अपने बोर्ड की टॉप 20 पर्सेंटाइल में होना जरूरी है.

NEET : सामान्य वर्ग के छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) में कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स लाने होते हैं.

SC/ST : JEE में 65% और NEET में 40% मार्क्स लाने होंगे. 

सब्जेक्ट और पासिंग क्राइटेरिया

JEE एग्जाम देने के इच्छुक छात्रों के लिए फिजिक्स और मैथमेटिक्स अनिवार्य सब्जेक्ट्स हैं. इसके साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कोई टेक्निकल/वोकेशनल सब्जेक्ट होना जरूरी है. जबकि NEET के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) का होना अनिवार्य है. इसके अलावा CBSE में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स (थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर) लाना जरूरी होता है.

किन छात्रों को नहीं मिलेगा मौका?

ऐसे छात्र JEE और NEET का एग्जाम नहीं दे पाएंगे - 

जो छात्र किसी मेन सब्जेक्ट में फेल हो गए हों.

जो कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पास नहीं हो पाएंगे.

रिजल्ट के बाद बढ़ेगी चिंता

रिजल्ट जारी होने के बाद उन छात्रों की चिंता बढ़ सकती है, जो इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में 12वीं के मार्क्स उनके करियर के लिए बेहद अहम भूमिका निभाएंगे. इसलिए छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे पहले से ही बोर्ड एग्जाम में तय क्राइटेरिया को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें.

ये भी पढ़ें - NEET UG से पहले छात्रों को मिल सकती है बड़ी राहत, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com