Indian Airforce Agniveer Vayu: भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीरवायु' (Agniveervayu) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, और अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2025 तक है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा. 12वीं पास युवाओं के साथ-साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स वाले भी आवेदन कर सकते हैं.
Airforce Agniveer Vayu: योग्यता
1 भारतीय वायुसेना के अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 10+2 या 12वीं कक्षा गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों में 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
2. साथ ही उम्मीदवारों के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाईल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में इंग्लिश के साथ कम से कम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए.
3. अन्य स्ट्रीम के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के पास 10+2 में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए. साथ ही इंग्लिश विषय में भी 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए.
4. इसके अलावा उनके पास दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स भी न्यूनतम 50 फीसदी पास नंबर होने चाहिए.
Indian Airforce Agniveer Vayu Notification
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उममीदवारों को न्यूनतम आयु सीमा 17.5 साल और अधिकतम सीमा 21 साल तय की गई है. जिनका जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो.
सिलेक्शन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा.
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 550 रुपये की फीस जमा करनी होगी.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं