Girls Sainik School Admission Process: बालिकाओं के लिए बीकानेर में देश का पहला बालिका सैनिक विद्यालय खोला जा रहा है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहले बालिका सैन्य विद्यालय भवन परिसर का अवलोकन करेंगे. इस स्कूल में हर क्लास में 80 छात्राओं को एडमिशन मिलेगा. स्कूल जयमलसर में 108 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है. बालिका सैनिक स्कूल में पढ़ाने का ज्यादातर मां-बाप का सपना होता है. अब पैरेंट्स अपनी बच्चियों को यहां पढ़ा सकते हैं. यहां एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है. जिसकी तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है. विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश केवल छात्राओं को मिलेगा.
हर क्लास में इतने छात्राओं को मिलेगा एडमिशन
प्रत्येक कक्षा में 80 छात्राओं को ए़डमिशन मिलेगा. प्रदेश में वर्तमान में कुल 9 विद्यालय प्रारंभ करने की योजना है. एक विद्यालय श्रीगंगानगर में सामान्य सैनिक विद्यालय होगा. सभी 9 सैन्य स्कूलों में साइंस संकाय के सभी विषयों में स्टड़ी की व्यवस्था रहेगी. ये स्कूल पूरी तरह से हॉस्टल बेस्ड है. विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों की परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी. एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन जनवरी 2026 में भरे जा सकेंगे. बालिका सैनिक स्कूल में एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल 2026 में आयोजित होगी.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
मई के महीने में रिजल्ट घोषित किया जाएगा. सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी. विद्यालयों का संचालन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में संचालित सैनिक स्कूल की तर्ज पर ही किया जाएगा. विद्यालय में प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन सेवानिवृत आर्मी ऑफिसर को नियुक्तियां जाएगा. अन्य शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ राज्य सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को लगाया जाएगा.
ये भी पढ़ें-देश का पहला बालिका सैनिक स्कूल, कहां बन रहा, किसने दान दी 108 करोड़ रुपये की जमीन, जानें सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं