विज्ञापन

आयुर्वेद में कैसे चमक सकता है आपका करियर? UPSC भी निकालता है भर्ती

आप चाहें तो अपना वेलनेस सेंटर, पंचकर्म क्लिनिक खोल सकते हैं या फिर आयुर्वेदिक दवाओं के मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में उतर सकते हैं. आज के समय में हेल्थ टूरिज्म और आयुर्वेदिक स्पा का ट्रेंड भी काफी तेजी से बढ़ रहा है, जहां देश-विदेश से लोग इलाज के लिए आते हैं.

आयुर्वेद में कैसे चमक सकता है आपका करियर? UPSC भी निकालता है भर्ती
अगर आप एक ऐसा करियर चाहते हैं जिसमें अच्छी कमाई के साथ दूसरों को स्वस्थ रखने का संतोष भी मिले, तो आयुर्वेद आपके लिए सबसे बेस्ट रास्ता हो सकता है.

Career in Ayurveda : आयुर्वेद अब सिर्फ एक पारंपरिक इलाज का तरीका नहीं रह गया है, बल्कि युवाओं के लिए एक शानदार करियर ऑप्शन भी बनकर उभरा है. बदलती लाइफस्टाइल और वेलनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण दुनिया भर में आयुर्वेदिक डॉक्टर्स, थेरेपिस्ट और कंसल्टेंट्स की मांग तेजी से बढ़ी है. ऐसे में आइए जानते हैं आयुर्वेद की पढ़ाई करने के बाद आपके लिए सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कौन-कौन से करियर मौजूद हैं.

UPSC भी देता है सरकारी अफसर बनने का मौका

बहुत से लोगों को लगता है कि आयुर्वेद की पढ़ाई करने के बाद सिर्फ खुद का क्लिनिक खोला जा सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग हर साल आयुर्वेदिक डॉक्टरों के लिए भर्ती निकालती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

UPSC के जरिए आप केंद्र सरकार के अस्पतालों और रिसर्च सेंटर्स में आयुष मेडिकल ऑफिसर (AMO) या रिसर्च ऑफिसर के पदों पर सरकारी नौकरी पा सकते हैं.  इसके अलावा, अलग-अलग राज्यों के लोक सेवा आयोग भी बड़े पैमाने पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती करते हैं.

इन कोर्सेज से होती है शुरुआत

इस फील्ड में एंट्री करने के लिए सबसे पॉपुलर कोर्स BAMS (बैचलर्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) है. इसके अलावा, स्टूडेंट एमडी (MD) या एमएस (MS) करके किसी खास बीमारी के स्पेशलिस्ट भी बन सकते हैं. जो लोग छोटे समय का कोर्स करना चाहते हैं, उनके लिए आयुर्वेदिक फार्मेसी, पंचकर्म थेरेपी और आयुर्वेद नर्सिंग में डिप्लोमा कोर्सेज भी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

प्राइवेट सेक्टर में भी हैं मौके

सरकारी नौकरी के अलावा, प्राइवेट सेक्टर में भी इस समय बूम है. बड़ी आयुर्वेदिक कंपनियां आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स और रिसर्चर्स को हाई पैकेज पर हायर करती हैं. आप चाहें तो अपना वेलनेस सेंटर, पंचकर्म क्लिनिक खोल सकते हैं या फिर आयुर्वेदिक दवाओं के मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस भी कर सकते हैं. आज के समय में हेल्थ टूरिज्म और आयुर्वेदिक स्पा का ट्रेंड भी काफी तेजी से बढ़ रहा है, जहां देश-विदेश से लोग इलाज के लिए आते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

तो कुल मिलाकर आयुर्वेद की पढ़ाई करने के बाद आपके पास एक कमाई का जरिया हो सकता है. आप चाहें तो सरकारी नौकरी का रुख कर लें या फिर अपनी क्लिनिक या वेलनेस सेंटर खोलकर लोगों को पारंपरिक तरीके से निरोग कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- E-20 पर सवाल उठाने वाले सौरव जोशी कितने पढ़े-लिखे हैं? इस चीज की ली है डिग्री


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com