विज्ञापन

इस तारीख को इतने बजे होगा HTET एग्‍जाम, रिवाइज शेड्यूल जारी, ऐसे करें लास्‍ट मिनट तैयारी

HTET 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का रिवाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

इस तारीख को इतने बजे होगा HTET एग्‍जाम,  रिवाइज शेड्यूल जारी, ऐसे करें लास्‍ट मिनट तैयारी

HTET 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का रिवाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने HTET 2026 के लिए नई डेट और शिफ्ट टाइमिंग जारी की है. पहले यह परीक्षा जून में आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था.

कब होगी HTET 2026 परीक्षा  

अब HTET 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना पुस्तिका (Information Bulletin) जारी की गई है, जिसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए हैं.   

HTET 2026 परीक्षा शेड्यूल

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित की जाती है- 

लेवल-1 (PRT) प्राथमिक शिक्षक
लेवल-2 (TGT) प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक
लेवल-3 (PGT) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर

किन इंजीनियरिंग कोर्सेज को करने के बाद मिल रहा है सबसे ज्‍यादा सैलरी पैकेज?

इस साल परीक्षा का संभावित शेड्यूल इस प्रकार है

PGT (Level-III)   4 जुलाई 2026    दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
TGT (Level-II)    5 जुलाई 2026    सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
PRT (Level-I)     5 जुलाई 2026    दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

परीक्षा के लिए ये हैं जरूरी निर्देश

- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. 
- एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं. 
- परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें. 
- किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.   

ऐसे करें लास्‍ट मिनट तैयारी 

HTET की तैयारी के लिए NCERT की किताबें बेहद उपयोगी मानी जाती हैं. विशेष रूप से बाल विकास, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित के लिए NCERT का अध्ययन जरूरी है. कई प्रश्न सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से NCERT की किताबों से बनाए जाते हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें. 

इसके अलावा CDP एक महत्वपूर्ण विषय है. इसमें सीखने के सिद्धांत, बाल मनोविज्ञान, शिक्षा के सिद्धांत और शिक्षण विधियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. 

Pharmacy vs biotechnology: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स बेहतर

लेखक के बारे में
img
आरती मिश्रा
Contributor
आरती मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में NDTV में कंसलटेंट के रूप में कार्यरत... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HTET 2026, Htet 2026 Exam, HTET, Htet 2026 Exam Postponed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com