इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने अपने परीक्षा कार्यक्रम में अहम बदलाव किया हैं. जो भी उम्मीदवार CA एग्जाम की तैयार कर रहे हैं, उन्हें ICAI के इस नए नियम के बारे में पता होना चाहिए. दरअसल ICAI ने CA फाइनल परीक्षा के आयोजन में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब से CA फाइनल परीक्षा साल में तीन की जगह केवल दो बार आयोजित की जाएगी. ICAI के नोटिफिकेशन के अनुसार अब ये परीक्षा मई और नवंबर मेंआयोजित की जाएंगी. पहले ये परीक्षा साल में तीन बार जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाती थी. इसका मतलब है कि सितंबर 2026 और जनवरी 2027 को अब ये एग्जाम नहीं होने वाला है.
Important Announcement - Chartered Accountants Final Examination to be held twice a year from May 2026 Examination onwards.
— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) April 7, 2026
For details pl visithttps://t.co/6tBqxbF40P pic.twitter.com/nsoXTBZebX
यह फैसला स्टेकहोल्डर्स से मिले फीडबैक के बाद लिया गया है. इस कदम का मकसद असेसमेंट प्रोसेस में क्वालिटी और एफ़िशिएंसी बनाए रखते हुए एग्जामिनेशन साइकिल को आसान बनाना है.
परीक्षा की बदली गई तारीख
ICAI की और से 6 अप्रैल, 2026 को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, CA इंटरमीडिएट परीक्षाएं, जो 3 मई, 2026 से शुरू होने वाली थीं, कुछ कारणों के चलते स्थगित कर दी गई हैं. ये परीक्षाएं अब 5 मई, 2026 से शुरू होंगी, और पूरे भारत और विदेशों में स्थित केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (IST) तक चलेगी.
Re-Scheduling of Chartered Accountants' Intermediate Examination, Scheduled from 3rd May 2026 across India and Abroad
— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) April 7, 2026
For details please visithttps://t.co/MUD6vbK72u pic.twitter.com/QKCKqUkJaf
नए शेड्यूल के अनुसार, Group I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई, 2026 को आयोजित की जाएंगी. वहीं Group II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई, 2026 को होने वाली है. ICAI के अनुसार Foundation, Final और Post Qualification Course (INTT-AT) सहित अन्य परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा. ये परीक्षाएं पहले के शेड्यूल के अनुसार ही होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं